अंबवा में हाथियों ने डेरा डाला,दहशत

Published at :04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
अंबवा में हाथियों ने डेरा डाला,दहशत

अंबवा में हाथियों ने डेरा डाला,दहशत फोटो-एलडीजीए-5 रेल की पटरी पर चढ़कर हाथी देखते लोग, एलडीजीए-4 मकई के खेत में डेरा जमाया हुआ है हाथियों का झुंड.कैरो-लोहरदगा.कैरो थाना क्षेत्र के अंबवा में 16 सदस्यीय हाथियों का झुंड द्वारिका सिंह के मकई खेत में शनिवार शाम से ही डेरा डाले हुए है. इससे अंबवा गांव के […]

विज्ञापन

अंबवा में हाथियों ने डेरा डाला,दहशत फोटो-एलडीजीए-5 रेल की पटरी पर चढ़कर हाथी देखते लोग, एलडीजीए-4 मकई के खेत में डेरा जमाया हुआ है हाथियों का झुंड.कैरो-लोहरदगा.कैरो थाना क्षेत्र के अंबवा में 16 सदस्यीय हाथियों का झुंड द्वारिका सिंह के मकई खेत में शनिवार शाम से ही डेरा डाले हुए है. इससे अंबवा गांव के नीचे टोली के लोग भयभीत हैं. नीचे टोली के कई लोग डर से घर छोड़ कर अंबवा ऊपरटोली में शरण लिये हैं. लोगों को डर है कि हाथियों का झुंड किसी के लिए खतरा न बन जाये. हालांकि कैरो पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को हाथी देखने से मना किया है. पुलिस बांस का घेरा देकर ग्रामीणों को स्कूल से आगे नहीं जाने दे रही है.लोग खेतों के रास्ते रेलवे लाइन पर चढ़ कर हाथी देखने में लगे हैं. इधर, हाथियों का झुंड फसलों काे बर्बाद कर दिया है. इधर, अंबवा नीचे टोली की एतवरिया, सुनैना उरांव, बसंती कुजूर, लक्ष्मी कुमारी, गीता उरांव आैर कैइला उरांव ने बताया कि गांव के लोग रतजगा कर रहे हैं. गाैरतलब हो कि हाथियों का झुंड दो लोगों को पटक कर मार चुका है. लोग दहशत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola