सही ढंग से करें सेल मशीन का उपयोग : डीएसओ

सही ढंग से करें सेल मशीन का उपयोग : डीएसओ ठेठइटांगर व बोलबा के डीलरों को इपोस के संचालन का प्रशिक्षण दिया गयाफोटोफाइल:4एसआइएम:3-संबोधित करते डीएसओसिमडेगा. पीडीएस दुकानों में राशन वितरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल मशीन (इपोस ) का प्रशिक्षण प्रखंडवार डीलरों को दिया गया. रविवार को स्थानीय नगर भवन में ठेठइटांगर एवं बोलबा […]
सही ढंग से करें सेल मशीन का उपयोग : डीएसओ ठेठइटांगर व बोलबा के डीलरों को इपोस के संचालन का प्रशिक्षण दिया गयाफोटोफाइल:4एसआइएम:3-संबोधित करते डीएसओसिमडेगा. पीडीएस दुकानों में राशन वितरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल मशीन (इपोस ) का प्रशिक्षण प्रखंडवार डीलरों को दिया गया. रविवार को स्थानीय नगर भवन में ठेठइटांगर एवं बोलबा प्रखंड के डीलरों को प्रशिक्षण दिया गया. उन्हें मशीन संचालन की पूरी जानकारी दी गयी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी मयंक भूषण ने डीलरों से कहा कि सेल मशीन का उपयोग सही ढंग से करें. मशीन के माध्यम से राशन का वितरण करना है. कहा कि मशीन संचालन की जानकारी पूरी तरह से प्राप्त करें, ताकि राशन वितरण में कोई परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इसे हर हाल में सफल बनाना है. इस अवसर पर कार्यपालक दंडाधिकारी नंद जी राम, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, श्रम अधीक्षक, बोलबा के प्रखंड विकास पदाधिकारी , एमओ वकील मरांडी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










