मोतियाबिंद का ऑपरेशन 30 व 31 को

गुमला : जन विकास ट्रस्ट अस्पताल सिसई के तत्वावधान में सिसई के करंज पीएचसी केंद्र में नि:शुल्क मोतियाबिंद स्क्रीनिंग जांच शिविर लगाया गया. शिविर में रांची के जेनरल फिजिशियन डॉक्टर एस कुमार व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक कुमार ने 392 मरीजों के आंखों की जांच की. उन्होंने बताया कि 205 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित […]
गुमला : जन विकास ट्रस्ट अस्पताल सिसई के तत्वावधान में सिसई के करंज पीएचसी केंद्र में नि:शुल्क मोतियाबिंद स्क्रीनिंग जांच शिविर लगाया गया. शिविर में रांची के जेनरल फिजिशियन डॉक्टर एस कुमार व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक कुमार ने 392 मरीजों के आंखों की जांच की.
उन्होंने बताया कि 205 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित हैं. निराला अस्पताल गुमला की डायरेक्टर सह नेत्र सहायक नीलू कुमारी ने बताया कि शिविर में चयनित 205 मोतियाबिंद मरीजों का 30 व 31 जनवरी को गुमला अस्पताल में नि:शुल्क इलाज होगा. इलाज के बाद सभी मरीजों को चश्मा व दवा दी जायेगी. कोलकाता के नेत्र सर्जन डॉक्टर विक्रम भल्ला मरीजों का इलाज करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










