फुटपाथी दुकानदारों ने दुकान आवंटन कराने की गुहार लगायी

Published at :08 May 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
फुटपाथी दुकानदारों ने दुकान आवंटन कराने की गुहार लगायी

फुटपाथी दुकानदारों ने दुकान आवंटन कराने की गुहार लगायी

विज्ञापन

गुमला. शहर के फुटपाथी दुकानदारों ने उपायुक्त गुमला को टंगरा मार्केट के पीछे निर्मित जीआइ शॉप के कार्य को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा है. फुटपाथी दुकानदारों ने पत्र में कहा है कि वे सभी 18 फुटपाथी दुकानदार बिगत 20-25 सालों से जशपुर रोड गुमला में पीडब्ल्यूडी की दीवार से सट कर दुकान लगा कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. 10 मई 2023 को नगर परिषद प्रशासन गुमला के आदेशानुसार सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी गुमटी, ठेला, खोमचा आदि दुकानें स्वत: हटा ली. दुकान हटने के बाद सभी लोग बेरोजगार हो गये और अभी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. फुटपाथी दुकानदारों ने कहा कि जिस समय उन सभी को वहां से हटाया गया था. उस समय में सभी फुटपाथी दुकानदारों के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया था. इसके तहत टंगरा मार्केट के पीछे जीआइ शॉप भी बनाया गया है. फुटपाथी दुकानदारों ने बताया कि अब जीआइ शॉ लगभग पूरा हो गया है, तो वे लोग गत दिनों नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मुलाकात कर सभी 18 दुकानदारों को दुकान आवंटन करने का अनुरोध किया गया. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि 13 मई 2026 को बोर्ड की बैठक में जो निर्णय लिया जायेगा, वही मान्य होगा. दुकानदारों ने उपायुक्त से दुकान आवंटन कराने की गुहार लगायी. आवेदन देने वालों में विनय गोप, बद्री प्रसाद साहू, रघुनंदन केशरी, ओमप्रकाश गोप, सोनू कुमार केशरी, राकेश कुमार सिंह, पवन कुमार केशरी, विजय प्रसाद केशरी, संजय कुमार केशरी, निरंजन ठाकुर, खिलेश्वर सिंह, विवेक कुमार, शंभू कुमार साहू, अमित कुमार समेत अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola