साल की लकड़ी लदा पिकअप वाहन जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

साल की लकड़ी लदा पिकअप वाहन जब्त
विज्ञापन
रायडीह. अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की. रायडीह, चैनपुर और गुमला वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध साल लकड़ी से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. यह कार्रवाई रायडीह थाना क्षेत्र के पारासीमा इलाके में की गयी, जहां से अवैध रूप से काटे गये साल के 21 बोटा (लकड़ी के लट्ठे) बरामद किये गये. विभाग को सूचना मिली थी कि पारासीमा क्षेत्र में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं और जंगलों से कीमती साल के पेड़ों की कटाई कर उन्हें तस्करी के लिए बाहर भेजने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और लकड़ी लदे वाहन को धर दबोचा. हालांकि कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को आता देख वाहन चालक व तस्कर झाड़ियों का फायदा उठा कर फरार हो गये. जब्त पिकअप वाहन और लकड़ी को फिलहाल रायडीह वन विभाग परिसर में सुरक्षित रखा गया है. रायडीह वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि फरार तस्करों और वाहन के वास्तविक मालिक की पहचान की जा रही है, जिसके बाद वन अधिनियम के तहत संबंधित दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. अभियान में रायडीह प्रभारी वनपाल चंदेश उरांव, चैनपुर प्रभारी वनपाल लिवनुस कुल्लू, गुमला प्रभारी वनपाल राकेश मिश्रा, प्रधान वनरक्षी बुद्धदेव बडाईक, राजकुमार साहू, प्रविण तिर्की एवं क्यूआरटी सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










