कार खरीदते वक्त कौन सा रोड टैक्स चुनें? लाइफटाइम और 5 साल का पूरा गणित समझ लें

Updated:
विज्ञापन

नई कार खरीदते वक्त टैक्स और कागजी खर्चों से परेशान आदमी (Photo: AI Generated)

Lifetime vs 5 Year Road Tax: नई कार खरीदते समय रोड टैक्स का सही चुनाव करना बहुत जरूरी है. ये आपके भविष्य के खर्च और सुविधा दोनों पर असर डालता है. लंबे समय तक गाड़ी रखने वालों और जल्दी बेचने या ट्रांसफर होने वालों के लिए कौन-सा ऑप्शन ज्यादा सही रहेगा है, आइए समझते हैं.

विज्ञापन

Lifetime vs 5 Year Road Tax: कार खरीदना आज भी लाखों लोगों का सपना होता है. लेकिन सिर्फ कार खरीद लेना ही कहानी का अंत नहीं है. असली खर्च तो उसके बाद शुरू होता है. पेट्रोल-डीजल, सर्विसिंग, इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और टैक्स. एक गाड़ी अपने पूरे जीवन में कई तरह के खर्च मांगती है. इसी दौरान एक ऐसा सवाल आता है, जहां अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. यही कि कार का टैक्स लाइफटाइम भरें या फिर 5 साल वाला ऑप्शन चुनें.

कई लोगों को लगता है कि लाइफटाइम टैक्स देना ज्यादा बेहतर है, क्योंकि एक बार पैसा भरने के बाद बार-बार टेंशन नहीं रहती. वहीं कुछ लोग 5 साल वाला ऑप्शन चुनते हैं ताकि शुरुआत में ज्यादा बड़ा खर्च न करना पड़े. अब असली सवाल यही है कि आखिर आपके लिए कौन-सा ऑप्शन ज्यादा फायदे का रहेगा? आइिए आसान शब्दों में समझते हैं दोनों का पूरा गणित, ताकि कार खरीदते समय आप बिना कन्फ्यूजन के सही फैसला ले सकें.

लाइफटाइम टैक्स किसके लिए फायदेमंद है?

अगर आप अपनी कार को लंबे समय तक, यानी 10 साल या उससे ज्यादा रखने का प्लान बना रहे हैं, तो लाइफटाइम टैक्स (LTT) आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है. एक बार टैक्स भरने के बाद बार-बार रोड टैक्स रिन्यू कराने की झंझट खत्म हो जाती है. इससे आगे चलकर काफी सुविधा मिलती है.

सिर्फ यही नहीं, अगर आप बीच में कार बेचने का सोचते हैं, तो लाइफटाइम टैक्स वाली गाड़ी की रीसेल वैल्यू भी बेहतर मानी जाती है. खासकर उन लोगों के लिए यह ऑप्शन ज्यादा सही रहता है, जो लंबे समय तक उसी राज्य में रहने वाले हैं जहां गाड़ी रजिस्टर करवाई गई है.

5 साल वाला टैक्स ऑप्शन किसके लिए फायदेमंद है?

अगर आप कार को कुछ ही सालों में बेचने का सोच रहे हैं, या फिर आपकी नौकरी ऐसी है जिसमें अक्सर एक राज्य से दूसरे राज्य ट्रांसफर होने के चांस रहते हैं, तो 5 साल वाला टैक्स ऑप्शन आपके लिए ज्यादा बढ़िया रहेगा है. इससे आपको एक साथ भारी रकम नहीं चुकानी पड़ती और भविष्य में राज्य बदलने की स्थिति में टैक्स से जुड़ी परेशानियां भी कम हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: क्लच की लाइफ बढ़ानी है तो तुरंत छोड़ दें ये आदतें, नहीं तो जेब पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola