पुराने मोपेड में पैडल क्यों होते थे? जानें ये कैसे बचाते थे लोगों को मुश्किलों से
TVS Champ (Photo: Deccan Herald)
Mopeds: पुराने मोपेड असल में बाइक और साइकिल का कॉम्बिनेशन थे.इनमें इंजन के साथ पैडल भी दिए जाते थे ताकि जरूरत पड़ने पर राइडर खुद भी गाड़ी चला सके. ये पैडल खराब इंजन, कम पावर या ढलान जैसी स्थितियों में काम आते थे. टेक्नोलॉजी और नियम बदलने के साथ ये फीचर धीरे-धीरे खत्म हो गया.
एक समय था जब ‘मोपेड’ शब्द का मतलब बिल्कुल सीधा और मजेदार था, यानी MOtor + PEDal. यानी ऐसी गाड़ी जिसमें इंजन भी होता था और पैडल भी. लोग इन्हें चलाते भी थे और जरूरत पड़ने पर साइकिल की तरह पैडल मारकर भी आगे बढ़ जाते थे. लेकिन आज की जनरेशन, जो स्कूटर और इलेक्ट्रिक बाइक पर बड़ी हुई है, उनके लिए यह थोड़ा अजीब लग सकता है. एक सवाल जरूर मन में आएगा कि भला मोटर वाली गाड़ी में पैडल क्यों होते थे? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं.
मोटर-पेडल का कैसे हुआ जन्म?
शुरुआती मोपेड्स की कहानी काफी दिलचस्प है. उस समय इन्हें छोटे-छोटे 50cc दो-स्ट्रोक इंजनों के साथ बनाया जाता था. ये इंजन बहुत ही सिंपल, हल्के और सस्ते होते थे, लेकिन पावर के मामले में काफी कमजोर. आज के हिसाब से देखें तो ये लगभग एक घास काटने वाली मशीन (lawnmower) के इंजन जितने ही ताकतवर थे.
इसी कमी को पूरा करने के लिए कंपनियों ने एक स्मार्ट आइडिया अपनाया. उन्होंने छोटे इंजन को साइकिल के पार्ट्स के साथ जोड़ दिया. मोपेड में लगे पैडल सिर्फ दिखावे के लिए नहीं थे. ये पैडल पूरी तरह से काम करते थे और बहुत ही जरूरी भी थे. कभी स्टार्ट करने के लिए, तो कभी इंजन की मदद के बिना चलाने के लिए. इसी वजह से मोपेड एक ‘मोटर + पेडल’ का अनोखा और बेहद काम का कॉम्बिनेशन बन गया.
पैडल कैसे मददगार साबित हुआ?
सबसे पहले बात करते हैं सबसे जरूरी चीज भरोसेमंद की. पुराने two-stroke engines भले ही अपने समय में काफी आकर्षक लगते थे, लेकिन सच ये है कि वे थोड़े नखरेबाज भी थे. कभी स्पार्क प्लग खराब हो जाता, कभी कार्बोरेटर जाम हो जाता, तो कभी फ्यूल उम्मीद से जल्दी खत्म हो जाता.
अगर बीच रास्ते में इंजन बंद हो जाए और आसपास कुछ भी न हो तो दिक्कत समझिए. लेकिन यही वो जगह थी जहां ये moped सच में काम आता था. आप इसे बस एक भारी साइकिल की तरह पैडल मारकर घर तक ले जा सकते थे. आसान नहीं था, क्योंकि ये नॉर्मल साइकिल से काफी भारी होते थे, लेकिन कम से कम आप फंसे हुए नहीं रहते थे.
अब दूसरी खास बात ढलान या पहाड़ी रास्ते. शुरुआती 50cc इंजन अक्सर चढ़ाई पर कमजोर पड़ जाते थे और स्पीड पकड़ना मुश्किल हो जाता था. ऐसे में सवार सिर्फ इंजन पर डिपेंड नहीं रहता था. वह साथ-साथ पैडल भी मार सकता था, जिससे बाइक को थोड़ा एक्स्ट्रा पुश मिल जाता था. यह छोटा सापैडल कई बार उस स्थिति को बचा लेता था जहां बाइक बीच चढ़ाई में रुकने ही वाली होती थी.
पैडल्स क्यों गायब हो गए?
असल में बात ये हुई कि जैसे-जैसे मोपेड्स के नियम बदलते गए, सरकारों ने उन्हें इंजन के साइज और टॉप स्पीड के हिसाब से डिफाइन करना शुरू कर दिया. जैसे ही ये परिभाषा साफ हो गई, कंपनियों के लिए पैडल रखना जरूरी नहीं रहा और धीरे-धीरे उन्होंने इन्हें हटा दिया.
इसके साथ ही टेक्नोलॉजी भी काफी आगे बढ़ गई. इंजन पहले से ज्यादा भरोसेमंद और थोड़े ज्यादा पावरफुल हो गए. इलेक्ट्रिक सेल्फ-स्टार्ट का चलन बढ़ गया, जिससे किक या पैडल की जरूरत और कम हो गई. ऊपर से स्कूटर का डिजाइन भी बदल गया. स्टेप-थ्रू फ्रेम और ऑटोमैटिक गियर ने राइडिंग को इतना आसान बना दिया कि पैडल बस पुराने जमाने की चीज बनकर रह गए.
यह भी पढ़ें: अप्रैल 2026 में इन 5 कारों को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, देखें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









