विकास का खाका तैयार करें ग्रामीण

Published at :22 Jan 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
विकास का खाका तैयार करें ग्रामीण

योजना बनाओ अभियान के तहत सिसई के जामपानी व गुमला के जामटोली गांव पहुंचे मंत्री, कहा सिसई(गुमला) : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह गुमला जिले के प्रभारी मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी गुरुवार को गुमला पहुंचे. वे सिसई प्रखंड के जामपानी व गुमला प्रखंड के जामटोली गांव में योजना बनाओ अभियान में शामिल हुए. गांव के विकास […]

विज्ञापन
योजना बनाओ अभियान के तहत सिसई के जामपानी व गुमला के जामटोली गांव पहुंचे मंत्री, कहा
सिसई(गुमला) : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह गुमला जिले के प्रभारी मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी गुरुवार को गुमला पहुंचे. वे सिसई प्रखंड के जामपानी व गुमला प्रखंड के जामटोली गांव में योजना बनाओ अभियान में शामिल हुए.
गांव के विकास व बूंद-बूंद पानी के संचयन पर बल दिया. जामपानी गांव में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला हुआ. मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने विधिवत रूप से कार्यशाला का उदघाटन किया.
कहा कि पूर्व के सरकार ने ऊपर में योजना बना कर गांवों में थोपने का काम किया था. जिस कारण गांव के ग्रामीणों को उनके गांव, घर और स्वयं के विकास के लिए बनी योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती थी. नतीजा आज की तारीख में गांव पूरी तरह से विकास नहीं कर सका है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गांव के गरीबों के दर्द को समझा है और स्वयं मुख्यमंत्री ने इस दर्द को दूर करने का दवा भी बना ली है. उस दवा का नाम योजना बनाओ अभियान है.
इस अभियान के तहत गांव की जरूरतें कैसे पूरी होगी, गांव का विकास कैसे होगा यह ग्रामीण स्वयं तय करेंगे. वर्षा के जल को जमा करने के लिए योजना बनाओ अभियान के तहत चेकडैम, तालाब, कुआं की जरूरत पर विशेष ध्यान रखें. सरकार ने तय किया है कि हर प्रखंड में कृषि विभाग की ओर से 10-10 चेकडैम बनाया जायेगा. वित्त आयोग योजना के तहत हर पंचायत को 36 लाख रुपये मिलेंगे. जिससे गांव में सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र भवन आदि का निर्माण करा सकते हैं. गांवों के विकास के लिए योजनाओं का चयन आप स्वयं करें. डीसी श्रवण साय ने कहा कि गांव-घर के विकास के लिए ग्रामीण स्वयं आधारभूत संरचना तैयार करें. जल, जंगल और जमीन की सही उपयोगिता के लिए प्राकृतिक संरचना को उपयोग में लायें.
कार्यक्रम में मौजूद लोग : मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, डीसी श्रवण साय, एसपी भीमसेन टुटी, एसी अशोक कुमार शाह, सीएस डॉ एसएन झा, एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, बीडीओ राकेश गोप, सीओ निशा कुमारी सिंह, रवि उरांव, दामोदर सिंह, जयंती देवी, दीनबंधु उरांव, सावित्री देवी, रूकमनी देवी, थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. वहीं गुमला के कार्यक्रम में बीडीओ उमेश स्वांसी, सीओ सुनील चंद्र, मुखिया सरोज उरांव सहित कई लोग थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola