योजना बनाओ अभियान का प्रशिक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

बसिया : योजना बनाओ अभियान के तहत प्रखंड के तेतरा पंचायत के पखनाटोली एवं बरटोली में पंचायत प्लानिंग टीम ने ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया. एसडीओ अमर कुमार ने कहा कि ग्रामीण गांव स्तर पर योजना का चुनाव कर गांव का विकास करें. साथ ही वैसे योजना का चयन करें, जिसमें जल संचय किया जा सके. […]
विज्ञापन
बसिया : योजना बनाओ अभियान के तहत प्रखंड के तेतरा पंचायत के पखनाटोली एवं बरटोली में पंचायत प्लानिंग टीम ने ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया. एसडीओ अमर कुमार ने कहा कि ग्रामीण गांव स्तर पर योजना का चुनाव कर गांव का विकास करें. साथ ही वैसे योजना का चयन करें, जिसमें जल संचय किया जा सके. जिससे कि खेतों में सिंचाई का काम हो सके.
बीडीओ रवि प्रकाश ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीणों को 100 दिनों का रोजगार दिया जा रहा है. ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठायें. मौके पर सीओ संदीप अनुराग टोपनो, संजीव साहू, मनीष कुमार, सुमन कुमार, महेंद्र भगत सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










