जलमीनार शुरू नहीं हुई, तो पानी को तरसेंगे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्जय पासवान गुमला : गुमला में अभी से जलस्तर घटने लगा है. वर्तमान में शहरी क्षेत्र में नागफेनी व खटवा नदी से पानी सप्लाई होती है. ये दोनों नदियां सूख चुकी हैं. फिलहाल दोनों नदी के बालू के नीचे जो पानी है, उसे पीएचइडी विभाग फिल्टर कर शहर में सप्लाई कर रहा है. शहर की […]
विज्ञापन
दुर्जय पासवान
गुमला : गुमला में अभी से जलस्तर घटने लगा है. वर्तमान में शहरी क्षेत्र में नागफेनी व खटवा नदी से पानी सप्लाई होती है. ये दोनों नदियां सूख चुकी हैं. फिलहाल दोनों नदी के बालू के नीचे जो पानी है, उसे पीएचइडी विभाग फिल्टर कर शहर में सप्लाई कर रहा है. शहर की आबादी 51368 है.
इसमें 9468 परिवार है. पानी शहर के पीएचइडी विभाग व बाजार टांड़ के जलमीनार में जमा करने के बाद सप्लाई की जा रही है. पाइप लाइन शहर के मुख्य मार्गों तक है.
अभी नई पाइप लाइन जलापूर्ति योजना फेज टू के तहत बिछायी गयी है. लेकिन नये पाइप लाइन से पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई है. इस कारण अभी शहर के कुछ ही इलाके को ही पानी मिल रहा है. शहर में दो नये जलमीनार करमटोली व दुंदुरिया में बना है. अगर ये चालू हो जाये तो काफी हद तक शहरी क्षेत्र में जल संकट कम होगा. फरवरी माह में नये जलमीनार से पानी नहीं मिलेगा, तो मार्च, अप्रैल व मई माह में पानी के लिए शहर के लोग तरसेंगे. शहर के कई इलाके ड्राई जोन है. न कुआं है न चापानल. जहां चापानल है, वह भी खराब पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










