RR vs GT: शतक से चूके गिल, गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रनों का टारगेट
गुजरात टाइंटस बनाम राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. राजस्थान की टीम बिना रियान पराग के उतरी है.
RR vs GT: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. राजस्थान को जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य दिया है.
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत कमाल की रही. पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शतकीय साझेदारी की. दोनों ने 65 गेंदों पर 111 रन जोड़े. साई सुदर्शन 55 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद जोस बटलर भी 13 रन बनाकर चलते बने. हालांकि इस दौरान शुभमन गिल एक छोर पर टिके रहे.
शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और रनों के रफ्तार को बनाए रखा. 185 के स्कोर पर गिल 84 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान गिल ने 9 चौके और तीन छक्के लगाए. उसके बाद जेसन होल्डर 7 रन बनाकर आउट हो गए. वाशिंगटन सुंदर ने तेज पारी खेलते हुए टीम को 229 रनों तक पहुंचाया. सुंदर ने 20 गेंदों पर 37 और राहुल तेवतिया ने 4 गेंदों पर 14 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने 2, जडेजा ने 1 और पुंजा ने 1 विकेट चटकाए.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट सब : वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और रवि बिश्नोई.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट सब : प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, आर साई किशोर और कुमार कुशाग्र.
टॉस जीतने के बाद यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल कप्तानी कर रहे हैं. यशस्वी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने गेंदबाजी चुनते हुए कहा कि मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छी लग रही है. रियान पराग की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. इसी वजह से वो आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. जल्द ही वो वापसी करेंगे. इस मैच को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान यशस्वी जायसवाल की मुश्किलें बढ़ी, NADA ने भेजा नोटिस; शेफाली वर्मा भी जांच के दायरे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










