युवक को अपराधियों ने पीटा, घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2016 11:41 PM (IST)
विज्ञापन

घाघरा : घाघरा थाना के पुटो गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने छठ मुहल्ला निवासी अमित साहू की पिटाई कर घायल कर दिया. उसे बंदूक के बट से सिर पर मारा गया है. पिटाई से अमित बेहोश होकर गिर गया. घटना की सूचना पर पुलिस ने अमित को अस्पताल में भरती कराया. इस संबंध में […]
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा थाना के पुटो गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने छठ मुहल्ला निवासी अमित साहू की पिटाई कर घायल कर दिया. उसे बंदूक के बट से सिर पर मारा गया है. पिटाई से अमित बेहोश होकर गिर गया. घटना की सूचना पर पुलिस ने अमित को अस्पताल में भरती कराया. इस संबंध में उसने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिसमें उन्होंने कहा है कि वह शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नंद गांव गया था. वहां से लौटने के बाद वह पुटो गांव चला गया. अकेले लौट रहा था. तभी दो अपराधियों ने उसे रोक लिया. इसके बाद मारपीट करते हुए बट से वार कर घायल कर दिया. कुछ लोगों के आने की सूचना पर अपराधी भाग गये. पुलिस अपराधियों का पता कर रही है.
अपराधियों ने बाइक व पैसे लूटे
घाघरा. कोलेबिरा निवासी परना कुमार साहू के साथ चपका गांव के समीप लूटपाट हुई है. वह लोहरदगा से लौट रहा था. तभी अपराधियों ने मारपीट कर उसकी बाइक व एक हजार रुपये लूट कर ले गये.
परना ने बताया कि वह टीवीएस लूना से लौट रहा था. तभी दो अज्ञात अपराधी उसे रोक लिये. इसके बाद पैसा मांगने लगे, देने से इंकार किया तो मारपीट की. एक हजार रुपये था, जिसे वे लोग ले लिये. इसके बाद बाइक लूट कर भाग गये. समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










