तस्करी की शिकार हुई लड़की बरामद

Published at :02 Jan 2016 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
तस्करी की शिकार हुई लड़की बरामद

गुमला : मानव तस्करी की शिकार रनिया कुडू की ममता कुमारी (बदला हुआ नाम) को शनिवार को सीडब्ल्यूसी ने बरामद कर लिया है. ममता बस पड़ाव के पास पहुंची थी. उसने सीडब्ल्यूसी सदस्य संजय भगत को अपने ऊपर हुए जुल्म व प्रताड़ना की वारदात को बयान किया. उसने बताया कि खिजरी छत्तीसगढ़ निवासी आनंद मिंज […]

विज्ञापन
गुमला : मानव तस्करी की शिकार रनिया कुडू की ममता कुमारी (बदला हुआ नाम) को शनिवार को सीडब्ल्यूसी ने बरामद कर लिया है. ममता बस पड़ाव के पास पहुंची थी. उसने सीडब्ल्यूसी सदस्य संजय भगत को अपने ऊपर हुए जुल्म व प्रताड़ना की वारदात को बयान किया.
उसने बताया कि खिजरी छत्तीसगढ़ निवासी आनंद मिंज ने 16 दिसंबर 15 को घुमाने के बहाने बहला कर अपने घर ले आया. जहां आनंद मुझसे दाई का काम कराता था. साथ ही मारपीट करते हुए खाना भी बनवाता था. उसने बताया कि वह आनंद से घर जाने की बात कहने पर मारपीट के साथ प्रताड़ित भी करता था. वह जब अपने घर जाने की बात में अड़ गयी, तो आनंद ने उसे छोड़ दिया.
पैसा तक नहीं दिया. उसने किसी प्रकार छत्तीसगढ़ के एक दुकानदार को आपबीती सुना कर उससे कुछ पैसे लेकर शनिवार को ललित उरांव बस पड़ाव गुमला पहुंची थी. संजय भगत ने कहा कि आनंद मिंज के खिलाफ लोहरदगा सीडब्ल्यूसी केस दर्ज करायेगी. साथ ही सीडब्ल्यूसी गुमला उक्त युवती को रविवार को सीडब्ल्यूसी लोहरदगा को सौंपेगी. जहां से उसे उसके परिजनों को सौंपा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola