मरियम कर कोरा में का तारा टिमटिम..
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2015 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

उर्सूलाइन कॉन्वेंट बालिका प्लस टू हाईस्कूल में क्रिसमस गैदरिंग गुमला : प्रभु यीशु मानवों के कल्याण के लिए इस दुनिया में एक बालक के रूप में आये और मानव की सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिये. उन्होंने अपने जीवन में शुरू से अंत तक मानवों की सेवा की और प्रेम व शांति का संदेश […]
विज्ञापन
उर्सूलाइन कॉन्वेंट बालिका प्लस टू हाईस्कूल में क्रिसमस गैदरिंग
गुमला : प्रभु यीशु मानवों के कल्याण के लिए इस दुनिया में एक बालक के रूप में आये और मानव की सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिये. उन्होंने अपने जीवन में शुरू से अंत तक मानवों की सेवा की और प्रेम व शांति का संदेश दिया. उक्त बातें उर्सूलाइन कॉन्वेंट बालिका प्लस टू हाईस्कूल की एचएम सिस्टर हिरमीला ने मंगलवार को स्कूल परिसर में आयोजित क्रिसमस गैदरिंग में कही. कहा कि वर्तमान में हमें प्रभु यीशु के बताये मार्गो का अनुशरण करने की जरूरत है.
जिस प्रकार ठोक कर अच्छे घड़े की पहचान की जाती है, उसी प्रकार व्यक्ति की बोली से उसके व्यक्तित्व की पहचान होती है. आज यीशु हमारे अंदर सुंदरता एवं आत्मयिता देखना चाहते हैं. क्रिसमस पर्व पर हम अपने अंदर सुंदरता एवं आत्मयिता लायें. यीशु परमपिता परमेश्वर के प्रिय पुत्र हैं. इसके बावजूद भी प्रभु यीशु का जन्म एक बालक के रूप में धरती पर एक गौशाला में हुआ. यह घटनाक्रम उनकी महानता को दर्शाता है कि ईश्वर होते हुए भी उन्होंने धरती पर जन्म लिया और मनुष्यों की तरह दु:खों को भोगा.
इसके बाद भी उन्होंने धरती पर मनुष्यों को प्रेम व शांति का संदेश दिया. इससे पूर्व एचएम ने चरनी के समक्ष दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूआत की. इस अवसर पर स्कूली की छात्राओं ने प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित मरियम कर कोरा में का तारा टिमटिम चमके ला.. व जनम लेलई यीशु राजा.. सहित कई गीत व नाटक पेश किया.
मौके पर सिस्टर कुमुदनी तिर्की, सिस्टर नीमंत, सिस्टर अलेक्सिया, कुमुदनी सोय, बेरोनिका सांगा, लीली कुजूर, सुनीता केरकेट्टा, जोसफिन तिर्की, प्रिस्किला एक्का, तारामणि एक्का, क्रेसेंसिया केरकेट्टा, विमला तिर्की, कनक राशि, राधा रानी सहित स्कूल की सभी शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










