चारों ओर क्रिसमस पर्व का उत्साह

Published at :23 Dec 2015 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
चारों ओर क्रिसमस पर्व का उत्साह

विभिन्न स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग गुमला : गुमला में चारों तरफ क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह व उमंग है. विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस गैदरिंग भी मनाया जा रहा है. विभिन्न संगठन भी पर्व की खुशी मिलजुल कर मना रहे हैं. पर्व को लेकर घरों की सजावट भी शुरू हो गयी है. गुमला धर्मप्रांत […]

विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग
गुमला : गुमला में चारों तरफ क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह व उमंग है. विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस गैदरिंग भी मनाया जा रहा है. विभिन्न संगठन भी पर्व की खुशी मिलजुल कर मना रहे हैं.
पर्व को लेकर घरों की सजावट भी शुरू हो गयी है. गुमला धर्मप्रांत के सभी 37 चर्चों को भी आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. गुमला के दाऊद नगर पुग्गू स्थित संत अन्ना मीडिल हाईस्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया.
प्रधानाध्यापक सिस्टर ललिता ने स्कूली बच्चों से सच्चाई, अनुशासन व ईमानदारी के मार्ग पर चलने की अपील की. कहा कि प्रभु यीशु का जन्म इस धरती पर जब हुआ था तो चारों तरफ बुराई थी. लेकिन उन्होंने प्रेम, सत्य, अहिंसा, सच्चई के मार्ग पर चल कर समाज को एक नयी दिशा दी.
हम भी प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलें. गुमला के सिसई रोड स्थित बाल भारती स्कूल में भी क्रिसमस पर्व पर गैदरिंग हुआ. स्कूली बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. स्कूल के प्रधानाध्यापक सुमित जेम्स बाखला ने कहा कि हम सभी प्यार से रहें. अपने जीवन के महत्व को समझें. एक-दूसरे को खुशियां बांटे. चैनपुर, परमवीर अलबर्ट एक्का जारी, डुमरी, बसिया, कामडारा, पालकोट, भरनो, सिसई, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड में भी पर्व को लेकर उत्साह व उमंग है. इन प्रखंडों में भी कई स्कूलों में क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया है.
बिशप हाउस के प्रवक्ता सह विकर जनरल फादर सीप्रियन कुल्लू ने कहा कि चर्च की साफ-सफाई चल रही है. सुंदर तरीके से सजाया जा रहा है. मिस्सा पूजा को लेकर वेदी को भी धर्मबहनें सजा रही हैं. 24 दिसंबर की रात से ही चर्च में पूजा पाठ शुरू हो जायेगा. रविवार की सुबह को भी पूजा पाठ होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola