नक्सली का हर दावं विफल, पुलिस जीती

Published at :23 Dec 2015 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली का हर दावं विफल, पुलिस जीती

एसपी भीमसेन टुटी व एएसपी पवन सिंह ने अच्छे काम किये कई बड़े माओवादी व पीएलएफआई के लोग पकड़े गये हैं. गुमला :वर्ष 2015 गुमला पुलिस के लिए सफलताओं भरा है. वहीं नक्सली व अपराधियों के लिए बुरा वर्ष रहा. पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए भाकपा माओवादियों ने कई बार योजना बनायी. परंतु हर […]

विज्ञापन
एसपी भीमसेन टुटी व एएसपी पवन सिंह ने अच्छे काम किये
कई बड़े माओवादी व पीएलएफआई के लोग पकड़े गये हैं.
गुमला :वर्ष 2015 गुमला पुलिस के लिए सफलताओं भरा है. वहीं नक्सली व अपराधियों के लिए बुरा वर्ष रहा. पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए भाकपा माओवादियों ने कई बार योजना बनायी. परंतु हर दावं विफल रही. पुलिस की सूझबूझ के आगे माओवादी अपने ही चाल में फंसते गये.
यही वजह है कि पुलिस ने इस वर्ष आतंक का दूसरा नाम माओवादी के सबजोनल कमांडर प्रसाद लकड़ा व दिलबर नायक को पकड़ने में सफल रही. वहीं माओवादी के खूंखार नक्सली सिलवेस्टर व दीपक को मारा गिराया. इतना ही नहीं पुलिस ने माओवादियों से काफी संख्या में हथियार, बम, विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है. यहां तक कि पंचायत चुनाव में भी माओवादियों के मंसूबों को पूरा होने नहीं दिया गया. जबकि कई इलाकों में माओवादियों ने पुलिस को फंसाने की योजना बनायी थी. पुलिस की दबिश के कारण शीर्ष नेता अरविंद जी को गुमला छोड़ कर भागना पड़ा. 35 बच्चों के अपहरणकर्ता नकुल यादव भी अभी सारंडा में जाकर छिप गया है.
माओवादियों के अलावा पीएलएफआइ के खिलाफ भी पुलिस को कई बड़ी सफलता मिली. पुलिस की रणनीति व चक्रव्यूह में फंस कर बसिया व कामडारा इलाके से काफी हद तक पीएलएफआइ का खात्मा हो चुका है. कुछ लोग मारे गये या तो फिर पुलिस के हाथों पड़ अभी जेल में हैं.
बसिया व कामडारा में आतंक मचानेवाले नरसंहार के आरोपी पकड़े गये हैं. पुलिस को यह सब सफलता गुमला एसपी भीमसेन टुठी व एएसपी पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में मिली है. एसपी जहां रणनीति बनाते गये, वहीं एएसपी जंगलों में घुस कर नक्सलियों व उग्रवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते रहे. गुमला में एक पुलिस टीम के तहत काम हुआ है.
ये माओवादी पकड़ाये हैं
चैनपुर में माओवादी कमांडर प्रसाद लकड़ा व दो नक्सली गिरफ्तार. पालकोट के खरवाडीह से माओवादी सदस्य पुन्नू सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार. चैनपुर के डीपाटोली गांव से कमांडर दिलबर नायक पकड़ाया. बिशुनपुर के जोरी से माओवादी सदस्य बिंदेश्वर साहू गिरफ्तार.
ये पीएलएफआइ पकड़ाये हैं
कामडारा से पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर अर्जून राम, एरिया कमांडर मेचो उर्फ अमृत भगत, सदस्य धर्मदेव मांझी व प्रीतम लोहरा गिरफ्तार. कामडारा से ही पीएलएफआइ के सक्रिय सशस्त्र दस्ता सदस्य कोड़को उर्फ खान व संजीत होरो उर्फ मंदरू होरो पकड़ाया. गुमला से पीएलएफआइ का एक उग्रवादी महेश उरांव गिरफ्तार. बसिया के द्वारसेनी से एरिया कमांडर सन्नी मुंडा व कृष्णा गोप पकड़ा. गुमला के पटेल चौक से दस्ता सदस्य लखन मांझी पकड़ाया. गुमला के केसीपारा गांव से लालमोहन उरांव, लहैर साहू व चरकू साहू पकड़ाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola