बाइकर्स लुटेरे 18 हजार लूट कर भाग निकले

Published at :23 Dec 2015 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
बाइकर्स लुटेरे 18 हजार लूट कर भाग निकले

गुमला : गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप से बाइकर्स लूटेरों ने घाघरा थाना के टोंकाटोली के वृद्ध दंपती से 18 हजार रुपये लूट कर भाग गये. वृद्ध दंपती बैंक से पैसा निकालने के बाद थैला में डाल लिये थे. वे लोग बैंक से जैसे ही बाहर निकले. बाइक से पहुंचे […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप से बाइकर्स लूटेरों ने घाघरा थाना के टोंकाटोली के वृद्ध दंपती से 18 हजार रुपये लूट कर भाग गये. वृद्ध दंपती बैंक से पैसा निकालने के बाद थैला में डाल लिये थे.
वे लोग बैंक से जैसे ही बाहर निकले. बाइक से पहुंचे अपराधी पैसा रखा थैला को लूट कर भाग गये. वृद्ध दंपती पीछा भी किये. चिल्लाये भी, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि लूटेरे काले रंग की बाइक में थे. दोनों अपराधी काला कपड़ा भी पहने हुए थे. दंपती क्रिसमस पर्व की खरीदारी के लिए बैंक से पैसा निकाले थे.
इस संबंध में सोमरा असुर ने गुमला थाने में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस केस दर्ज कर अपराधियों का पता करने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अपराधियों का सुराग नहीं मिला है. दर्ज केस में सोमरा ने कहा कि वह सोमवार को दिन के साढ़े 12 बजे बैंक से पैसा लेकर निकला.
साथ में उसकी पत्नी भी थी. तभी मोटरसाइकिल से दो अपराधी पहुंचे. वे लोग थैला लूट कर भाग गये. थैला में 18 हजार रुपये के अलावा बैंक का पासबुक भी था. यहां बता दें कि इससे पहले भी गुमला में कई बार बाइकर्स लूटेरे इस प्रकार की लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. पर अभी तक गुमला पुलिस लूटेरों को पकड़ने में नाकाम रही है. यहां तक कि लूटकांड में शामिल अपराधियों का सुराग तक नहीं खोज सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola