बॉक्स : शहीद की पत्नी बलमदीना ने वोट डाला

Published at :05 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
बॉक्स : शहीद की पत्नी बलमदीना ने वोट डाला

बॉक्स : शहीद की पत्नी बलमदीना ने वोट डाला 5 गुम 33 में मतपेटी में परचा डालती बलमदीना.5 गुम 34 में परचा पर अपने पसंद के प्रत्याशी पर चिह्न लगाती.प्रतिनिधि, गुमलापरमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का ने गांव की सरकार चुनने में अपनी सहभागिता निभायी. उन्होंने जारी प्रखंड के जारी स्कूल […]

विज्ञापन

बॉक्स : शहीद की पत्नी बलमदीना ने वोट डाला 5 गुम 33 में मतपेटी में परचा डालती बलमदीना.5 गुम 34 में परचा पर अपने पसंद के प्रत्याशी पर चिह्न लगाती.प्रतिनिधि, गुमलापरमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का ने गांव की सरकार चुनने में अपनी सहभागिता निभायी. उन्होंने जारी प्रखंड के जारी स्कूल में बनाये गये बूथ नंबर 32 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वह सुबह साढ़े सात बजे चैनपुर से जारी गांव वोट डालने पहुंची. परिजन व स्थानीय लोग उन्हें पकड़ कर बूथ तक ले गये. लाठी टेकते हुए बलमदीना मतदानकर्मियों के पास पहुंची. उन्होंने अपना पहचान पत्र व परचा निकाल कर मतदानकर्मियों को दिखाया. पांच मिनट तक खड़ा रहने के बाद उन्हें वोट करने के लिए परची दी गयी. वह कुर्सी पर बैठ कर चार कलर के परची पर अपने मनपसंद के प्रत्याशी के चुनाव चिह्न में ठप्पा मारी. इसके बाद परची को मतपेटी में डाला. वोट डालने के बाद बलमदीना रांची गयी. साथ में उसके परिजन भी रांची पहुंचे. वह प्रभात खबर द्वारा आयोजित शौर्य दिवस समारोह में भाग लीं. जहां उन्हें सम्मानित किया गया. इधर शहीद के प्रखंड में चुनाव शांतिपूर्ण हुआ. सभी बूथों में लाठीधारी जवान तैनात थे. जारी प्रखंड में 65.16 प्रतिशत मतदान हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola