:9:: क्षेत्र का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकता है- सुखदेव

Published at :05 Dec 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
:9::  क्षेत्र का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकता है- सुखदेव

:9:: क्षेत्र का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकता है- सुखदेव फोटो- एलडीजीए-12 ग्रामीणों को संबोधित करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत सदर प्रखंड के विभिन्न गांवो का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. उन्हाेंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही […]

विज्ञापन

:9:: क्षेत्र का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकता है- सुखदेव फोटो- एलडीजीए-12 ग्रामीणों को संबोधित करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत सदर प्रखंड के विभिन्न गांवो का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. उन्हाेंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है. इस क्षेत्र का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है. जनता को दो-दो वर्षो से इंदिरा आवास राशि का भुगतान नहीं हुआ है. जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में महीनो लग जा रहे हैं. गांवों में छोटी-छोटी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है. सूखे की मार से जनता पलायन को विवश हैं. सरकार को गरीबो से कोई मतलब नहीं रह गया है. श्री भगत ने जनता से दलगत भावना से ऊपर उठ कर जिले के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने की अपील की. पूर्व आइपीएस सह कांग्रेस नेता डॉ अरुण उरांव ने कहा कि सुखदेव भगत सबसे बेहतर प्रत्याशी हैं. इनका प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक अनुभव काफी रहा है. मौके पर आलोक दुबे, प्रभात भगत, कुणाल अभिषेक, संजय भगत, मनोज सोन तिर्की, रफीक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola