:3::::: मैं नेता नहीं, बेटा बन कर सेवा करूंगा: सुखदेव

Published at :05 Dec 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
:3:::::  मैं नेता नहीं, बेटा बन कर सेवा करूंगा: सुखदेव

:3::::: मैं नेता नहीं, बेटा बन कर सेवा करूंगा: सुखदेव फोटो- एलडीजीए-6 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत एवं डॉ अरुण उरांव. लोहरदगा. झूठे सपने नहीं धरातल पर विकास के लिए सेवा का एक मौका मुझे दें. उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने सदर […]

विज्ञापन

:3::::: मैं नेता नहीं, बेटा बन कर सेवा करूंगा: सुखदेव फोटो- एलडीजीए-6 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत एवं डॉ अरुण उरांव. लोहरदगा. झूठे सपने नहीं धरातल पर विकास के लिए सेवा का एक मौका मुझे दें. उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा करते हुए ग्रामीणों से कही. कहा कि जिले में समस्याओं का अंबार है. विकास के नाम पर लोगों को छला गया. अपने कारनामों के कारण जेल में हैं और अपने को आंदोलनकारी बता रहे हैं. इनके कारनामों से ही पूरे राज्य का सिर झुक गया. कमल किशोर भगत अपने विधायिकी काल में कोई भी विकास का काम नहीं किये. और आज एक बार फिर विधानसभा उपचुनाव में विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं. महंगाई चरम पर है. जनता को झूठ बोल कर ठगा जा रहा है. झूठे सपने दिखाये जा रहे हैं. अब वक्त आ गया है कि अपने क्षेत्र की दशा एवं दिशा बदली जाये. मैं नेता नहीं आपका बेटा हूं और बेटा की तरह आपकी सेवा करूंगा. लोहरदगा के विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें. जनता हमारे साथ है और उनका स्नेह हमें इस चुनाव में विजयी बनायेगा. मौके पर पूर्व आइपीएस अधिकारी सह कांग्रेसी नेता डॉ अरुण उरांव ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश एवं राज्य का विकास कर सकती है. सुखदेव भगत इस क्षेत्र के बेहतर उम्मीदवार हैं और इन्हें सेवा का एक मौका निश्चित रूप से दें. मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola