याद किये गये डॉ राजेंद्र प्रसाद

याद किये गये डॉ राजेंद्र प्रसाद फोटोफाइल:4एसआइएम:6-डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर माल्यार्पण करते लोगप्रतिनिधिसिमडेगा. रोहिल्ला आवास स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर […]
याद किये गये डॉ राजेंद्र प्रसाद फोटोफाइल:4एसआइएम:6-डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर माल्यार्पण करते लोगप्रतिनिधिसिमडेगा. रोहिल्ला आवास स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य बेंजामिन लकड़ा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने डॉ राजेंद्र प्रसाद को बिहार में कांग्रेस पार्टी के सुत्रधार बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को नयी उंचाई तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति रहे किंतु उन्हें पद का लोभ नहीं था.कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी सिंह ने कहा कि हमें डॉ राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों को अपना चाहिए.उन्होंने अपना जीवन सादगी के साथ बिताया. उन्होंने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी वह आम लोगों की तरह जीवन व्यतीत करते थे. मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला, रावेल लकड़ा, खुशी राम कुमार, लिबनुस टेटे, ओलिभर मिंज, कौशल किशोर रोहिल्ला के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










