वज्रपात से किशोर की मौत, छोटा भाई बचा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 10 May 2026 8:55 PM

विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से रविवार को भरनो थाना के सुकुरहुटू गांव में एक 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भरनो आकाशीय बिजली गिरने से रविवार को भरनो थाना के सुकुरहुटू गांव में एक 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकुरहुटु निवासी फुलेंद्र महतो के पुत्र अमन महतो (13 वर्ष) अपने छोटे भाई अमित महतो (10 वर्ष) के साथ बकरी चराने गया था. दोपहर लगभग 3.30 बजे अचानक मौसम बिगड़ने और बारिश शुरू होने पर दोनों भाइयों ने बारिश से बचने के लिये एक पुटकल के पेड़ के नीचे शरण ली. इसी दौरान जोरदार गर्जन के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गयी. जिसकी चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गये. परिजनों द्वारा आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अमन महतो की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया. हालांकि, अस्पताल ले जाने के क्रम में ही अमन ने दम तोड़ दिया. जबकि उसका छोटा भाई अमित महतो फिलहाल खतरे से बाहर है. पिता फुलेंद्र महतो ने बताया दोनों बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुकुरहुटू के छात्र थे. मृतक के पिता ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है. इधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola