लेवी मांगने वालों को भेजा जेल

Published at :04 Dec 2015 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
लेवी मांगने वालों को भेजा जेल

लेवी मांगने वालों को भेजा जेल गुमला. सदर थाना गुमला की पुलिस ने लेवी मांगने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसमें कुल्ही गांव निवासी नंदु उरांव उर्फ सतदेव उरांव व आजाद बस्ती निवासी साबिर खान है. दोनों से पूछताछ के बाद गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. जहां से […]

विज्ञापन

लेवी मांगने वालों को भेजा जेल गुमला. सदर थाना गुमला की पुलिस ने लेवी मांगने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसमें कुल्ही गांव निवासी नंदु उरांव उर्फ सतदेव उरांव व आजाद बस्ती निवासी साबिर खान है. दोनों से पूछताछ के बाद गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. जहां से न्यायिक हिरासत में लेते हुए दोनों को जेल भेजा गया. पुलिस के अनुसार पांच दिन पहले शहर के तर्री गांव निवासी सह चाईबासा जिले में पुलिस विभाग में कार्यरत पीटर लकड़ा की पत्नी से इन लोगों ने लेवी की मांग की थी . लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. इस मामले को लेकर पीटर ने थाने में केस किया था. इसमें उसने अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कराया था. जिसमें फोन पर डेढ़ लाख रुपये लेवी मांगने का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola