नौ प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला

नौ प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला विधानसभा उपचुनाव लोहरदगा. जिले में राजनीतिक सरगरमी लगातार तेज होती जा रही है . चुनाव प्रचार जोरों पर है. शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में प्रत्याशी अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगे हैं. विधानसभा उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं इनमें नीरु शांति […]
नौ प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला विधानसभा उपचुनाव लोहरदगा. जिले में राजनीतिक सरगरमी लगातार तेज होती जा रही है . चुनाव प्रचार जोरों पर है. शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में प्रत्याशी अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगे हैं. विधानसभा उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं इनमें नीरु शांति भगत (आजसू), बंधु तिर्की (झाविमो), सुखदेव भगत (कांग्रेस), अजमेल उरांव (सीपीआइएमएल), देवमनी उरांव, नीलम उरांव, पयमल उरांव, बिगलाल उरांव एवं रंजित उरांव हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया है. गांव गांव जाकर लोग मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं. लोक लुभावन नारों एवं लुभावने वादे जनता से किये जा रहे हैं. राज्य के कई मंत्री लोहरदगा जिला के विभिन्न प्रखंडों में कैंप किये हुए हैं. कार्यकर्ता उत्साहित हैं. प्रदेश स्तर के नेता भी लोहरदगा में डेरा डाले हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










