हजरत हुसैन की याद में जुलूस

हजरत हुसैन की याद में जुलूस 4 गुम 8 में जुलूस में शामिल मुसलिम युवा कमेटी के युवक 4 गुम 9 में अहमद लैन द्वारा बनाया गया तजिया प्रतिनिधि, गुमला. इसलाम जिंदाबाद, नारे तकबीर अल्लाह ओ अकबर… के नारों के बीच गुरुवार को गुमला शहर में चेहल्लुम का जुलूस निकला गया. जुलूस दिन के एक […]
हजरत हुसैन की याद में जुलूस 4 गुम 8 में जुलूस में शामिल मुसलिम युवा कमेटी के युवक 4 गुम 9 में अहमद लैन द्वारा बनाया गया तजिया प्रतिनिधि, गुमला. इसलाम जिंदाबाद, नारे तकबीर अल्लाह ओ अकबर… के नारों के बीच गुरुवार को गुमला शहर में चेहल्लुम का जुलूस निकला गया. जुलूस दिन के एक बजे से शुरू हुआ, जो शहर के आजाद बस्ती, इस्लामपुर, हुसैन नगर, बाबर गली, थाना रोड, अांबेडकर नगर, खड़िया पाड़ा, चांदनी चौक, बाजार टांड़, सिसई रोड, टावर चौक से होकर गुजरा. इसके बाद जुलूस बाजार टांड़ से होते हुए सिसई रोड गांधी नगर मोड़ तक गया. जहां से पुन: सिसई रोड होते हुए टावर चौक, थाना रोड, लोहरदगा रोड, महावीर चौक, मेन रोड होते हुए टावर चौक में संपन्न हुआ. जुलूस में शामिल युवकों ने शस्त्र का करतब भी दिखाया. जुलूस में 14 अखाड़ा के लोग शामिल थे. जुलूस में अली घोल इसलामपुर, हुसैन नगर आजाद बस्ती, उस्ताद मोहल्ला थाना रोड, मिल्लत कॉलोनी, आजाद बस्ती, गोल्डेन क्लब चांदनी चौक, अकबर अली घोल मधुबाला गली, अहमद लाइन आजाद बस्ती, अब्दुल रज्जाक, इस्लामपुर मोहर्रम कमेटी, धवताल अखाड़ा व मुसलिम युवा कमेटी सिसई रोड के लोग थे. जैसे ही शहर में जुलूस निकला, शहर की बिजली काट दी गयी. जब जुलूस खत्म हुआ, इसके बाद देर रात को बिजली दी गयी. जुलूस के दौरान विधि- व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम था.पगड़ीपोशी की गयी 4 गुम 10 में पगड़ीपोशी कार्यक्रम में अतिथि गुमला. शाहिद-ए-आजम गोल्डन कमेटी ने सिसई रोड में पगड़ीपोशी कार्यक्रम का आयोजन किया. युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनील तिग्गा, चेंबर अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, अभिजीत जायसवाल, वार्ड पार्षद कृष्णा राम, बन्नू मियां, मोहम्मद कल्लन, मोहम्मद असलम, राजू शाह सहित कई लोगों की पगड़ीपोशी की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन बाद चेहल्लुम मनाया जाता है. इस अवसर पर शाहजहां अंसारी, मोहम्मद आलम, मोहम्मद मुबारक, मोहम्मद छोटू, मोहम्मद प्रिंस सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. टावर चौक पर भी पगड़ीपोशी की गयी 4 गुम 11 में सेंट्रल कमेटी ने पगड़ीपोशी की गुमला. सेंट्रल मुहर्रम (लाइसेंसी) कमेटी द्वारा टावर चौक में पगड़ीपोशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा, चेंबर अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, अभिजीत जायसवाल, विकास सिंह, ओम गोयल, निर्मल गोयल, बीके गुलशन, कमरूद्दीन कुरैशी सहित शहर के कई गणमान्य लोगों की पगड़ीपोशी की गयी. मौके पर कमेटी के सदर मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शमीम खान, गुलाम हसनैन, मोहम्मद शमीम वारसी, मोहम्मद मुस्लिम खान, सलाउद्दीन अंसारी, वाले खाल, मोहम्मद उल्लाह, मोहम्मद रमजान खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










