:12:::: नि:शक्त भी समान सम्मान के हैं हकदार: सचिव

Published at :03 Dec 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
:12::::  नि:शक्त भी समान सम्मान के हैं हकदार: सचिव

:12:::: नि:शक्त भी समान सम्मान के हैं हकदार: सचिव विश्व विकलांग दिवस पर विधिक जागरूकता शिविरफोटोफाइल:3एसआइएम:16-उपस्थित प्राधिकार के सचिव व अन्य.17-उपस्थित छात्राएंप्रतिनिधि, सिमडेगा एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व विकलांग दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार सिंह […]

विज्ञापन

:12:::: नि:शक्त भी समान सम्मान के हैं हकदार: सचिव विश्व विकलांग दिवस पर विधिक जागरूकता शिविरफोटोफाइल:3एसआइएम:16-उपस्थित प्राधिकार के सचिव व अन्य.17-उपस्थित छात्राएंप्रतिनिधि, सिमडेगा एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व विकलांग दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नि:शक्त भी समान सम्मान के हकदार हैं. उन्हें सही सम्मान मिलना चाहिए. कहा कि नि:शक्तों के विकास के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं बनायी गयी हैं. स्थायी लोक अदालत के सदस्य रमेश प्रसाद ने कहा कि नि:शक्त हमारे बीच के ही होते हैं, उन्हें अछूता नहीं समझना चाहिए. उन्हें हर स्थान पर सही सम्मान मिलना चाहिए. अधिवक्ता विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नि:शक्त व्यक्ति भी यदि चाहे तो हर काम कर सकता है और यह नि:शक्तों ने कर के भी दिखाया है. उनकी मजबूरी को कमजोरी नहीं समझना चाहिए. उन्हें हर कदम पर साथ देना हमारा कर्तव्य है. कहा कि नि:शक्तों के उत्थान के लिए सरकार ने कई योजनाएं पारित की हैं, जिसका लाभ नि:शक्तों को उठाना चाहिए. कार्यक्रम में न्यायालय कर्मी शिवेंदु सिंह, दिनेश कुमार के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola