लीड ::::3:::: अमन चैन बिगाड़ने का प्रयास विफल

Published at :03 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
लीड ::::3:::: अमन चैन बिगाड़ने का प्रयास विफल

लीड ::::3:::: अमन चैन बिगाड़ने का प्रयास विफल फोटो- एलडीजीए- 4 करबला में उमड़ी लोगों की भीड़. एलडीजीए-5 घटनास्थल का निरीक्षण करते डीसी, एसपी व अन्य. लोहरदगा. लोहरदगा जिला को अशांत करने का एक बार फिर प्रयास किया गया, जो अमन पसंद लोगों एवं अधिकारियों की सूझबूझ के कारण विफल हो गया. समाहरणालय के बगल […]

विज्ञापन

लीड ::::3:::: अमन चैन बिगाड़ने का प्रयास विफल फोटो- एलडीजीए- 4 करबला में उमड़ी लोगों की भीड़. एलडीजीए-5 घटनास्थल का निरीक्षण करते डीसी, एसपी व अन्य. लोहरदगा. लोहरदगा जिला को अशांत करने का एक बार फिर प्रयास किया गया, जो अमन पसंद लोगों एवं अधिकारियों की सूझबूझ के कारण विफल हो गया. समाहरणालय के बगल में स्थित करबला में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ एवं आगजनी करते हुए झंडा को जला दिया. करबला में कई स्थानों पर पोस्टर चिपका कर अश्लील बातें लिख दी थी. सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वहां भीड़ लग गयी. अंजुमन इसलामिया के सेक्रेट्री हाजी सज्जाद खान, सदर सज्जाद खान, अफसर कुरैसी, मन्नान खान, शाहिद अहमद वेलू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी सूचना जिले के अधिकारियों को दी. मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी कार्तिक एस, एसडीपीओ राम सरेक राय, एसडीओ रवि शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही. वहां मौजूद लोगों का कहना था कि इस तरह की घटना बराबर हो रही है. और ये काम जिले का सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है. ऐसे शरारती तत्वों पर यदि पहले ही कार्रवाई की गयी होती तो घटना की पुनर्रावृति नहीं होती. लोगों ने सदर थाना पुलिस पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया. मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि यह घृणित कार्य है और जिसने भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, उन्हें किसी भी किमत में बख्शा नहीं जायेगा. दोषी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे. जिले के अमन-चैन बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी. मौके पर एसपी कार्तिक एस ने कहा कि इस घटना की जांच करायी जायेगी और जिसने भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा. लोगों ने बताया कि इस घटना को किसी शरारती तत्वों ने अहले सुबह अंजाम दिया है. अंजुमन इसलामिया के सेक्रेट्री हाजी सज्जाद खान ने कहा कि पूर्व में भी इस तरह की घटना घट चुकी है. यदि पहले ही दोषियों पर कार्रवाई की जाती तो ऐसी घटना की पुनर्रावृति नहीं होती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola