3::::: अंजुमन ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

3::::: अंजुमन ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की फोटो- एलडीजीए- 3 करबला को दुरूस्त करते समाज के लोग. लोहरदगा. अंजुमन इसलामिया ने उपायुक्त कार्यालय के पीछे करबला में इसलामिक झंडा को असमाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा जलाने तथा पोस्टर चिपकाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोहरदगा के अमन पसंद लोगों के बीच […]
3::::: अंजुमन ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की फोटो- एलडीजीए- 3 करबला को दुरूस्त करते समाज के लोग. लोहरदगा. अंजुमन इसलामिया ने उपायुक्त कार्यालय के पीछे करबला में इसलामिक झंडा को असमाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा जलाने तथा पोस्टर चिपकाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोहरदगा के अमन पसंद लोगों के बीच शांति बिगाड़ने का प्रयास किया गया. जिसकी घोर निंदा करते हुए साजिश में शामिल लोगों को अविलंब कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है. अंजुमन के सदर सज्जाद खान एवं सेक्रेट्री हाजी सज्जाद खान ने कहा है कि इसके पूर्व भी करबला में झंडा जलाया गया एवं पोस्टर चिपका कर आदिवासी संगठन का नाम दिया गया, ताकि साजिश में उन्हें भी शामिल किया जा सके. इस घटना को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर कारवाई का अनुरोध किया गया था किंतु थाना प्रभारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं और परहेज कर रहे हैं. यदि दोषियों पर कार्रवाई होती तो घटना की पुनर्रावृति नहीं होती. पुलिस की नकारात्मक कार्रवाई के कारण ही यह घटना दोबारा हुई. अंजुमन ने असामाजिक एवं शरारती तत्वों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. कार्रवाई नहीं होने पर लोहरदगा बंद, प्रदर्शन, सड़क जाम आदि आंदोलनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है. करबला को दुरूस्त कराया गयाइधर करबला की घटना के बाद समाज के लोगों ने फिर से करबला को दुरूस्त कर दिया. अंजुमन इस्लामिया के नाजिमे आला हाजी अफसर कुरैशी, अंजुमन इस्लामिया के सदर सज्जाद खान, सेके्र ट्री हाजी सज्जाद खान, सउद आलम, मो इब्राहिम कल्लू सहित अन्य लोगों ने अपनी मौजूदगी में इसे दुरूस्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










