ईसाई महासंघ ने सुरक्षा की मांग की

ईसाई महासंघ ने सुरक्षा की मांग की लोहरदगा. राष्ट्रीय ईसाई महासंघ ने मुख्यमंत्री से ईसाई समुदाय एवं मिशनरियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. उनका कहना है कि ईसाई समुदाय एक सामाजिक संस्था है. यह संस्था झारखंड के सभी जिलों में कार्यरत है. यह समुदाय हमेशा से भारतीय लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ […]
ईसाई महासंघ ने सुरक्षा की मांग की लोहरदगा. राष्ट्रीय ईसाई महासंघ ने मुख्यमंत्री से ईसाई समुदाय एवं मिशनरियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. उनका कहना है कि ईसाई समुदाय एक सामाजिक संस्था है. यह संस्था झारखंड के सभी जिलों में कार्यरत है. यह समुदाय हमेशा से भारतीय लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है. ईसाई मिशनरियों द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जानेवाले कार्यों से झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का विकास हुआ है एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी गरीबों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है. जिले पेशरार प्रखंड के कई गांवों में ईसाई मिशनरियों द्वारा स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है. बावजूद ईसाई समुदायों एवं मिशनरियों को उपेक्षित किया जाता है. उन्हें घृणा की नजरों से देखा जाता है एवं उन्हें कई मौकों पर प्रताड़ित किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










