अलबर्ट हॉकी में आगे था : पियास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Dec 2015 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला. शहीद अलबर्ट एक्का के बचपन का दोस्त पियास टोप्पो आज भी अलबर्ट एक्का से बचपन में बिताये पल को याद कर मुस्कुरा उठते हैं. 73 वर्षीय पियास ने बताया : बचपन में वह अलबर्ट एक्का के साथ रहते थे. अलबर्ट हॉकी खेल में सबसे आगे था. उसका शरीर भी मजबूत था. हॉकी खेल के […]
विज्ञापन
गुमला. शहीद अलबर्ट एक्का के बचपन का दोस्त पियास टोप्पो आज भी अलबर्ट एक्का से बचपन में बिताये पल को याद कर मुस्कुरा उठते हैं. 73 वर्षीय पियास ने बताया : बचपन में वह अलबर्ट एक्का के साथ रहते थे.
अलबर्ट हॉकी खेल में सबसे आगे था. उसका शरीर भी मजबूत था. हॉकी खेल के अलावा चिड़िया मारने का भी शौकिन था. गांव में जब फुर्सत का क्षण मिलता था तो सभी दोस्त चिड़िया मारने जंगल जाते थे. खेत में जब धान तैयार हो जाता था. उस समय पक्षी धान को चुगने आते थे. फसल को बचाने के लिए अलबर्ट व मैं खेतों की निगरानी किया करते थे. बचपन से ही वह सेना में जाने की बात करता था. खुशी है कि वह सेना में गया. दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए शहीद हुआ. आज पूरा देश उसे नमन करता है. मुझे गर्व है कि वह मेरा दोस्त था. आज हमारे दोस्त की पवित्र मिट्टी गांव आ रही है. मैं काफी खुश हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










