कांग्रेस ने चलाया भंडरा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस ने चलाया भंडरा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान फोटो- एलडीजीए-14 ग्रामीणों के बीच सुखदेव भगत.लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत भंडरा प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि लोहरदगा के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को जीतायें. उनके पास जिले के विकास के लिए खाका है. महिला कॉलेज में […]
कांग्रेस ने चलाया भंडरा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान फोटो- एलडीजीए-14 ग्रामीणों के बीच सुखदेव भगत.लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत भंडरा प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि लोहरदगा के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को जीतायें. उनके पास जिले के विकास के लिए खाका है. महिला कॉलेज में बीए की पढ़ाई की व्यवस्था कराना, बलदेव साह महाविद्यालय में स्नातकोत्तर, सीटों की संख्या में बढ़ोतरी एवं शिक्षकों की कमी को दूर करना, लंबित पड़े बाइपास सड़क के कार्य को चालू करना, एएनएम महाविद्यालय एवं आइटीआइ को चालू कराना, लोहरदगा अस्पताल को सदर अस्पताल का दर्जा दिलवाना, सिंचाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करवाना, वृद्धावस्था पेंशन को समय से भुगतान करना, खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कराना इत्यादि अनेक बातें हैं. श्री भगत ने कहा कि सत्ताधारी सांसद एवं विधायक रहने के बावजूद जिला का विकास मंद गति से होना दुर्भाग्य की बात है. उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी को जीताने का आहवाहृन किया. मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अशोक चौधरी, डोमना उरांव, विजय चौहान, किस्सा साहू, युगल उरांव, अमर साव, सलिल सिंह, लाल गौरी नाथ शाहदेव, चरवा उरांव, शाहजहां अंसारी, लालू उरांव, विगवा साव, छेदी अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










