भ्रष्टाचार की गंगोत्री है कांग्रेस

Published at :02 Dec 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की गंगोत्री है कांग्रेस

भ्रष्टाचार की गंगोत्री है कांग्रेसफोटो-एलडीजीए-12 बैठक को संबोधित करते राकेश प्रसाद. एलडीजीए-13 मौजूद लोग. लोहरदगा. पेशरार प्रखंड के मुरमू गांव में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई. बैठक में एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत की जीत सुनिश्चित कराने पर चर्चा की गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस एक निर्दलीय को […]

विज्ञापन

भ्रष्टाचार की गंगोत्री है कांग्रेसफोटो-एलडीजीए-12 बैठक को संबोधित करते राकेश प्रसाद. एलडीजीए-13 मौजूद लोग. लोहरदगा. पेशरार प्रखंड के मुरमू गांव में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई. बैठक में एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत की जीत सुनिश्चित कराने पर चर्चा की गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बना कर झारखंड को लूटने का काम किया है. ऐसे में कांग्रेस से विकास की परिकल्पना कोसो दूर है. उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि पूर्व विधायक सुखदेव भगत यहां का नेतृत्व कर चुके हैं. उनके कार्यकाल में क्षेत्र में क्या विकास कार्य हुआ, यहां की जनता जानती है. क्षेत्र का विकास किये होते तो आज उप चुनाव में सुखदेव भगत को इतनी मेहनत करनी नहीं पड़ती. उन्होंने एनडीए के विधायक कमल किशोर भगत के विकास कार्यों को देखते हुए पुन: एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील मतदाताओें से की. मौके पर नवीन कुमार टिंकू, त्रिलोकी सिंह, शुक्ला राम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola