टेंपो पलटने से आंगनबाड़ी सेविका की मौत

Published at :02 Dec 2015 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से आंगनबाड़ी सेविका की मौत

टेंपो पलटने से आंगनबाड़ी सेविका की मौत सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ के निकट टेंपो पलटने से आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक महुआटोली आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सिकरियाटांड़ महुआटोली निवासी 50 वर्षीय करमेला खेस्स अपने पति सुनील खेस को इलाज के लिए सिमडेगा आयी थी. इलाज के बाद टेंपो से […]

विज्ञापन

टेंपो पलटने से आंगनबाड़ी सेविका की मौत सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ के निकट टेंपो पलटने से आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक महुआटोली आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सिकरियाटांड़ महुआटोली निवासी 50 वर्षीय करमेला खेस्स अपने पति सुनील खेस को इलाज के लिए सिमडेगा आयी थी. इलाज के बाद टेंपो से घर लौट रही थी. इसी क्रम में सिकरियाटांड़ के निकट अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया. इस घटना में करमेला खेस्स की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं उसके पति सुनील खेस्स घायल हो गया. घटना के बाद टेंपो चालक टेंपो लेकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पाकरटांड़ थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola