कमल के सपनों को करेंगे साकार : नीरू

Published at :02 Dec 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
कमल के सपनों को करेंगे साकार : नीरू

कमल के सपनों को करेंगे साकार : नीरूफोटो (3) ग्रामीणों-महिलाअों के साथ नीरू शांति भगत.कुड़ू (लोहरदगा). एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने बुधवार को प्रखंड के टाटी, सरनाटोली, जिदो, माराडीह, पंडरा, जीमा समेत अन्य गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों व महिला मंडलों की महिलाअों के साथ बैठक की. महिलाअों ने नीरू को बताया कि काम […]

विज्ञापन

कमल के सपनों को करेंगे साकार : नीरूफोटो (3) ग्रामीणों-महिलाअों के साथ नीरू शांति भगत.कुड़ू (लोहरदगा). एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने बुधवार को प्रखंड के टाटी, सरनाटोली, जिदो, माराडीह, पंडरा, जीमा समेत अन्य गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों व महिला मंडलों की महिलाअों के साथ बैठक की. महिलाअों ने नीरू को बताया कि काम के अभाव में पलायन समस्या बन गयी है. इस वर्ष वर्षा नहीं होने से धान की फसल चौपट हो गयी है. आलम यह है कि रोजगार नही मिला तो भुखमरी की नौबत आ जायेगी. पानी की भी समस्या है. सिंचाई साधन होने से सालों भर खेती हो सकती है. नीरू ने कहा कि क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता है. महिलाअों का पलायन रोकने के लिए कृतसंकल्प है. कमल किशोर के सपने को पूर्ण कराना प्राथमिकता है. लोहरदगा में सिंचाई के साधन विकसित होंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुन्ना अग्रवाल, कलीम खान, परमेश्वर महतो, सुरेश महतो, सोमा उरांव, कबीर अंसारी, संजय महली, विजय उरांव, मालती टोप्पो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola