:6:: : छात्र का सुराग नहीं, थाने का घेराव

:6:: : छात्र का सुराग नहीं, थाने का घेराव 2 गुम 25 में घेराव करतीं महिलाएं.घाघरा. बीते शनिवार को पुटो रोड हनुमान मंदिर के समीप से अपह्रत छात्र भोला गोसाई का अपहरण के 120 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित परिजन व महिला मंडल […]
:6:: : छात्र का सुराग नहीं, थाने का घेराव 2 गुम 25 में घेराव करतीं महिलाएं.घाघरा. बीते शनिवार को पुटो रोड हनुमान मंदिर के समीप से अपह्रत छात्र भोला गोसाई का अपहरण के 120 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित परिजन व महिला मंडल के सदस्यों ने बुधवार को थाने का घेराव किया. थाना प्रभारी राजेंद्र रजक ने परिजन व महिला मंडल की सदस्यों को आश्वास्त करते हुए कहा कि पुलिस छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयासरत हैं. लगातार आप थाने का घेराव करोगे, तो पुलिस अपना काम कैसे करेगी. आप सभी जायें और पुलिस को अपना काम करने दें. पुलिस छात्र को सकुशल बरामद करेगी. थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद महिला मंडल सदस्यों ने पुटो चर्च के समीप बैठक की. बैठक में भोला की सकुशल बरामदगी नहीं होने पर घाघरा लोहरदगा मुख्य पथ में सड़क पर उतर कर जाम करने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










