::: घर का बेटा हूं, काम करूंगा : जगदीप

Published at :02 Dec 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
::: घर का बेटा हूं, काम करूंगा : जगदीप

::: घर का बेटा हूं, काम करूंगा : जगदीप 2 गुम 10 में जगदीप भगत.रायडीह. रायडीह प्रखंड के जिला परिषद उम्मीदवार जगदीप भगत ने बुधवार को कई गांवों का दौरा किये. साथ में मूली पड़हा के राजू उरांव व खुदी भगत दुखी थे. गांवों के दौरा के क्रम में जगदीप भगत ने कहा : हमारा […]

विज्ञापन

::: घर का बेटा हूं, काम करूंगा : जगदीप 2 गुम 10 में जगदीप भगत.रायडीह. रायडीह प्रखंड के जिला परिषद उम्मीदवार जगदीप भगत ने बुधवार को कई गांवों का दौरा किये. साथ में मूली पड़हा के राजू उरांव व खुदी भगत दुखी थे. गांवों के दौरा के क्रम में जगदीप भगत ने कहा : हमारा प्रखंड वीर सपूतों की भूमि है. धार्मिक व पर्यटक स्थल है. इसके बाद भी यह क्षेत्र पिछड़ा है. पूर्व के प्रतिनिधि जनता को ठग कर वोट ले लिये, लेकिन कोई काम नहीं किया. श्री भगत ने कहा : अगर मैं चुनाव जीता तो प्राथमिकता के तौर पर जनता की समस्याओं को दूर करूंगा. गरीब, किसान व मजदूरों को उनका हक व अधिकार दिलायेंगे. गांव-गांव में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जायेगा. पहली प्राथमिकता होगी कि गांव में रोजगार की व्यवस्था कर पलायन को रोकना. जिससे क्षेत्र में खुशहाली हो सके. उन्होंने लोगों से कहा : मैं घर का बेटा हूं, मुझे काम करने का अवसर दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola