::: आजसू व भाजपा ने छह वर्षों तक जनता को ठगा: सुखदेव

Published at :02 Dec 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
::: आजसू व भाजपा ने छह वर्षों तक जनता को ठगा: सुखदेव

::: आजसू व भाजपा ने छह वर्षों तक जनता को ठगा: सुखदेव फोटो- एलडीजीए- 6 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत किस्को प्रखंड क्षेत्र के बगडू हिल के विभिन्न गांवों का दौरा कर वहां की जनता से कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान […]

विज्ञापन

::: आजसू व भाजपा ने छह वर्षों तक जनता को ठगा: सुखदेव फोटो- एलडीजीए- 6 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत किस्को प्रखंड क्षेत्र के बगडू हिल के विभिन्न गांवों का दौरा कर वहां की जनता से कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान किये. मौके पर ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान करने की मांग की. सुखदेव भगत ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है. लोगों का मानना है कि इस क्षेत्र का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है. क्योंकि विगत छह वर्षो में आजसू एवं भाजपा जनता को सब्जबाग दिखा कर सिर्फ ठगने का काम किया है. जिले में विकास की गति मंद हो गयी है. यहां की जनता को इंदिरा आवास का भुगतान नहीं हुआ है. वृद्धावस्था पेंशन के लिए वृद्ध ब्लॉक का चक्कर लगा कर थक चुके हैं. जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महीनों लग जा रहे हैं. जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने में सरकार नाकाम रही है. सूखे की मार से जनता पलायन को विवश हैं. श्री भगत ने जनता को दलगत भावना से ऊपर उठ कर विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की. मौके पर महावीर उरांव, सपन देवघरिया, अनमोल उरांव, मोहन साहू, करमदयाल उरांव, सोहन उरांव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola