आजसू पार्टी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

Published at :01 Dec 2015 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
आजसू पार्टी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

आजसू पार्टी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन फोटो- एलडीजीए-17 कार्यालय उदघाटन के मौके बोलते विकास सिंह मुंडा. किस्को/लोहरदगा. किस्को चौक में तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा एवं नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने संयुक्त रुप से आजसू पार्टी के चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. मौके पर विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि आजसू पार्टी […]

विज्ञापन

आजसू पार्टी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन फोटो- एलडीजीए-17 कार्यालय उदघाटन के मौके बोलते विकास सिंह मुंडा. किस्को/लोहरदगा. किस्को चौक में तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा एवं नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने संयुक्त रुप से आजसू पार्टी के चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. मौके पर विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं पर विश्वास करती है. कार्यकर्ता ही विधानसभा उपचुनाव में स्टार प्रचारक होंगे. उन्होंने कहा कि आजसू के पूर्व विधायक ने पांच वर्षो में क्षेत्र के विकास के लिए जो कार्य किया उसे यहां की जनता जान चुकी है. कार्य के बदले ही जनता वोट देगी और विधानसभा चुनाव एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत भारी मतों से जीतेंगी. पावन एक्का ने कहा कि नीरू शांति भगत की छवि साफ-सुथरी है, जबकि विरोधी पार्टी के उम्मीदवार की दागदार छवि को यहां की जनता जानती है. मौके पर जियाउल हक असर्फी, कंवलजीत सिंह, सुनिल लाल, नंदू उरांव, राजू गुप्ता, शाहिद अंसारी, रौनक इकबाल, एकरामूल अंसारी, प्रमेश्वर भगत, मुनिया उरांव, अंजू देवी, संजीव भगत, प्रभु साहू, मनोज उरांव, फारुख, एनुल अंसारी, धनेश्वर पांडे, सफीक, समशाद, नवीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola