:5::: मुर्गी पालन प्रशक्षिण शिविर का उदघाटन

:5::: मुर्गी पालन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन फोटोफाइल:1एसआइएम:7-शिविर का उदघाटन करते अतिथि.8-उपस्थित प्रशिक्षणार्थीप्रतिनिधि, सिमडेगा बैंक ऑफ इंडिया स्थित एलडीएम कार्यालय के सभागार में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में छह दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक हिमांशु खेस्स उपस्थित थे. […]
:5::: मुर्गी पालन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन फोटोफाइल:1एसआइएम:7-शिविर का उदघाटन करते अतिथि.8-उपस्थित प्रशिक्षणार्थीप्रतिनिधि, सिमडेगा बैंक ऑफ इंडिया स्थित एलडीएम कार्यालय के सभागार में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में छह दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक हिमांशु खेस्स उपस्थित थे. उन्होंने प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ध्यानपूर्वक प्राप्त करें और इस प्रशिक्षण का लाभ उठायें. मुर्गी पालन एक अच्छा व्यवसाय है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनाया जा सकता है. बाजार में मुर्गी की काफी मांग है. श्री खेस्स ने कहा कि प्रशिक्षण को धरातल पर उतारें और प्रशिक्षण को बेकार नहीं जानें दें. व्यवसाय करने के लिए बैंकों द्वारा ऋण भी उपलब्ध कराया जा सकता है. साथ ही मनरेगा के तहत मुर्गी शेड भी उपलब्ध कराया जाता है, जिसका लाभ उठा सकते हैं. कार्यक्रम का संचालन संस्था के निदेशक जोन कुल्लू ने किया. कार्यक्रम में फैकल्टी सामुएल मुंडू, रूही डुंगडुंग, बिनकस लकड़ा, एरिक राकेश केरकेट्टा, जेवियर कुजूर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










