लीड के साथ:4:::: मीडिया को छोड़, सभी सोये हुए हैं!

Published at :01 Dec 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
लीड के साथ:4:::: मीडिया को छोड़, सभी सोये हुए हैं!

लीड के साथ:4:::: मीडिया को छोड़, सभी सोये हुए हैं! शहीद के प्रखंड के लोगों की राय.1 गुम 13 में तुलामन साय1 गुम 14 में फादर विनोद 1 गुम 15 में मिलरेड तिग्गा1 गुम 16 में बोनिफास एक्का1 गुम 17 में बीडीओ केवल1 गुम 18 में रजनी बेला1 गुम 19 में विनय तिग्गाप्रतिनिधि, जारी(गुमला)परमवीर चक्र […]

विज्ञापन

लीड के साथ:4:::: मीडिया को छोड़, सभी सोये हुए हैं! शहीद के प्रखंड के लोगों की राय.1 गुम 13 में तुलामन साय1 गुम 14 में फादर विनोद 1 गुम 15 में मिलरेड तिग्गा1 गुम 16 में बोनिफास एक्का1 गुम 17 में बीडीओ केवल1 गुम 18 में रजनी बेला1 गुम 19 में विनय तिग्गाप्रतिनिधि, जारी(गुमला)परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का के नाम से बने जारी प्रखंड के पांच साल हो गये. लेकिन इस प्रखंड के 60 गांव आज भी विकास से कोसों दूर है. प्रभात खबर ने प्रखंड के कुछ लोगों से विकास पर बात की है. अधिकांश लोगों का कहना है कि मीडिया को छोड़ दें, तो सभी लोग प्रखंड के विकास के नाम पर सोये हुए हैं. हालांकि लोगों का कहना है कि रघुवर सरकार से प्रखंड के विकास की काफी उम्मीदे हैं.जारी को प्रखंड बनाने के लिए जितने आंदोलन हुए और जिस तेजी से प्रखंड बना, अभी तक इस क्षेत्र का उस तेजी से विकास नहीं हो सका है. तुलामन साय, जारीशहीद के प्रखंड का अभी तक संपूर्ण विकास नहीं हो सका है. सरकार द्वारा जितना मान-सम्मान शहीद को दिया जा रहा है. उसका स्वागत करते हैं. लेकिन सरकार प्रखंड का भी विकास करे.फादर विनोद मिंज, भिखमपुरजो सड़क कुछ साल पहले बनी थी, वह बनने के बाद ही उखड़ गयी. अभी सड़क के नाम पर गड्ढे हैं. आवागमन में काफी परेशानी होती है. सरकार कम से कम आवागमन की सुविधा को ठीक करें.मिलरेड तिग्गा, नुकरूडीपाशहीद अलबर्ट एक्का मेरा चचेरा भाई था. आज वह नहीं है. बस यादें बच गयी है. लेकिन उनके नाम से जो प्रखंड बना है. उसका कहीं विकास नहीं हुआ है. नयी सड़क बनी तो वह भी टूट गयी.बोनिफास एक्का, जारीइस क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ जारी में सैनिक स्कूल खुले. साथ ही जारी में सेना बहाली के लिए कैंप लगाया जाये. ताकि इस क्षेत्र के युवा सेना में भरती लेकर देश की सेवा कर सकें.विनय तिग्गा, भूतपूर्व सैनिकअपने दादा की तरह उसके दो पोते भी सेना में भरती होना चाहते हैं. बचपन से वे सेना में भरती होने की बात करते आ रहे हैं. अभी दोनों बच्चे पढ़ रहे हैं. बड़े होंगे तो सेना में भरती करायेंगे.रजनी बेला, शहीद की बहूमास्टर प्लान बना कर जारी प्रखंड में काम करने से विकास होगा. ऐसे कुछ क्षेत्रों में काम हुआ है. मनरेगा से पाट क्षेत्र में कच्ची सड़क बनी है. सिंचाई के लिए कुएं व तालाब बनाये गये हैं. केवल कृष्ण अग्रवाल, बीडीओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola