:3:::: रमेश उरांव ने नामांकन वापस लिया

:3:::: रमेश उरांव ने नामांकन वापस लिया फोटो- एलडीजीए – 1 सुखदेव भगत के साथ रमेश उरांव.लोहरदगा. रमेश उरांव ने विधानसभा प्रत्याशी के तौर नामांकन दाखिल किया था, वे अपना नाम वापस ले लिये हैं. कहा कि मैं कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुखदेव भगत के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया हूँ. मेरा मानना है […]
:3:::: रमेश उरांव ने नामांकन वापस लिया फोटो- एलडीजीए – 1 सुखदेव भगत के साथ रमेश उरांव.लोहरदगा. रमेश उरांव ने विधानसभा प्रत्याशी के तौर नामांकन दाखिल किया था, वे अपना नाम वापस ले लिये हैं. कहा कि मैं कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुखदेव भगत के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया हूँ. मेरा मानना है कि वर्तमान परिस्थिति में यह चुनाव अति महत्वूर्ण है. एक तरफ भाजपा गंठबंधन सरकार आम जनों के साथ आदिवासी समाज के खिलाफ कानून और नितियां बना रही है. आदिवासियों की जमीन छीनने का षड़यंत्र कर रही है, ऐसे में आदिवासी समाज के समक्ष अस्तिव पर खतरा भंडरा रहा है. इस लड़ाई का नेतृत्व सुखदेव भगत कर रहे हैं. लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के आम जनता से अपील करता हूं कि विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को अपना समर्थन देकर भाजपा-आजसू गंठबंधन को मुंहतोड़ जवाब दें . इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखेदव भगत, रमेश उरांव, नेसार अहमद, आलोक साहू, कुणाल अभिषेक, छोटू उरांव, बासु उरांव, सोनू कुरैसी, मुस्ताक अहमद, राजाराम महतो, महेश उरांव, शकील अंसारी, राजू कुरैसी, संतोष उरांव, शशि भगत, जितबहन लोहरा, संजू भगत, राजेश उरांव समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










