सम्मान के लिए करेंगे आंदोलन

सम्मान के लिए करेंगे आंदोलन गुमला. झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक सोमवार को कचहरी परिसर स्थित हड़ताली वृक्ष के समीप हुई. अध्यक्षता वरिष्ठ आंदोलनकारी अजीत कुमार विश्वकर्मा ने की. बैठक में सरकार एवं प्रशासन द्वारा अपनाये जा रहे उपेक्षात्मक रवैये की तीव्र भर्त्सना करते हुए पंचायत चुनाव के बाद आंदोलनकारियों के मान सम्मान दिलाने को लेकर […]
सम्मान के लिए करेंगे आंदोलन गुमला. झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक सोमवार को कचहरी परिसर स्थित हड़ताली वृक्ष के समीप हुई. अध्यक्षता वरिष्ठ आंदोलनकारी अजीत कुमार विश्वकर्मा ने की. बैठक में सरकार एवं प्रशासन द्वारा अपनाये जा रहे उपेक्षात्मक रवैये की तीव्र भर्त्सना करते हुए पंचायत चुनाव के बाद आंदोलनकारियों के मान सम्मान दिलाने को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया. जिले के चिह्नित 53 आंदोलनकारियों को शीघ्र सम्मानित करने एवं विभिन्न अंचल के नोडल पदाधिकारियों द्वारा सत्यापित आंदोलनकारियों के लंबित आवेदनों को जिला कल्याण पदाधिकारी गुमला द्वारा आयोग को भेजे जाने में टाल-मटोल करने के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. मौके पर सुनील सजीत एक्का, मनोज पाल सिंह, मो जलील अली, रंजीत सिंह, जिप सदस्य हांदू भगत, निमी बाड़ा, जयप्रकाश भगत, प्रदीप लकड़ा, मंगरा उरांवप, मो शहजाद अनवर, सूना उरांव, संगे लीली एक्का, निर्मला सिन्हा, महेंद्र उरांव, महेश महली, जीतवाहन साहू, मनोज वर्मा, नुरल राम, अलबर्ट तिग्गा, बेरनार्ड टोप्पो, हेरमेन मिंज, अजीत मिंज, सुधीर तिग्गा सहित सभी सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










