::: पहाड़ी चीता गिरोह का सदस्य पकड़ाया

Published at :30 Nov 2015 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
:::  पहाड़ी चीता गिरोह का सदस्य पकड़ाया

::: पहाड़ी चीता गिरोह का सदस्य पकड़ाया भरनो. भरनो थाना पुलिस ने पहाड़ी चीता गिरोह के सक्रिय सदस्य गोवर्धन गोप को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया. उस पर रंगदारी मांगने सहित कई मामले दर्ज हैं. गोवर्धन कामडारा प्रखंड के पांडुलोया गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने उसे […]

विज्ञापन

::: पहाड़ी चीता गिरोह का सदस्य पकड़ाया भरनो. भरनो थाना पुलिस ने पहाड़ी चीता गिरोह के सक्रिय सदस्य गोवर्धन गोप को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया. उस पर रंगदारी मांगने सहित कई मामले दर्ज हैं. गोवर्धन कामडारा प्रखंड के पांडुलोया गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने उसे बसिया से गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोवर्धन बसिया इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद भरनो पुलिस बसिया गयी और उसे धर दबोचा. पुलिस के अनुसार जनवरी माह में भरनो के महादेव चेंगरी गांव के मनराज गोप से फोन पर दो लाख रुपये लेवी की मांग की गयी. मनराज ने डर से आरएसटी बस से पैसा भेजवाया था. उस समय पुलिस ने पैसा लेने आये दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी. पर गोवर्धन भाग गया था. जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola