गांव का विकास करेंगे : वासुदेव

गांव का विकास करेंगे : वासुदेव बिशनपुर. प्रखंड के नरमा पंचायत के मुखिया उम्मीदवार सेवानिवृत्त सैनिक वासुदेव नारायण मुंडा ने सोमवार को कई गांवों में चुनाव प्रचार किया. श्री मुंडा में चोरका खाड़, मरवई, बेती, बिरहोर कॉलोनी, बिरजिया कॉलोनी, ठाकुर टोली, जामटोली व नरमा गांव का दौरा किये. लोगों से अपने एक पक्ष में मतदान […]
गांव का विकास करेंगे : वासुदेव बिशनपुर. प्रखंड के नरमा पंचायत के मुखिया उम्मीदवार सेवानिवृत्त सैनिक वासुदेव नारायण मुंडा ने सोमवार को कई गांवों में चुनाव प्रचार किया. श्री मुंडा में चोरका खाड़, मरवई, बेती, बिरहोर कॉलोनी, बिरजिया कॉलोनी, ठाकुर टोली, जामटोली व नरमा गांव का दौरा किये. लोगों से अपने एक पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि मैं आप की सेवा करने के लिए मुखिया उम्मीदवार के रूप में खड़ा हूं. आप मुझे एक मौका दें. मैं आपके पंचायत को बदल कर रख दूंगा. कहा कि अगर मैं चुनाव जीत जाता हूं, तो सबसे पहले ग्रामसभा के माध्यम से विकास योजनाओं का चयन किया जायेगा. वार्ड सदस्यों के सहयोग से गांव में विकास योजना चलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










