:10::: : प्रभु को याद करें, दुख दूर होंगे : जबलुस

Published at :29 Nov 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
:10::: : प्रभु को याद करें, दुख दूर होंगे : जबलुस

:10::: : प्रभु को याद करें, दुख दूर होंगे : जबलुस दो दिवसीय यीशु बुलाता है कार्यक्रम का समापन29 गुम 28 में संदेश देते वक्ता व प्रार्थना कराते टीम.29 गुम 29 में कार्यक्रम में मौजूद विश्वासी.प्रतिनिधि, गुमलाशहर के लोहरदगा रोड स्थित संत स्टीफन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय यीशु बुलाता है, कार्यक्रम का रविवार को […]

विज्ञापन

:10::: : प्रभु को याद करें, दुख दूर होंगे : जबलुस दो दिवसीय यीशु बुलाता है कार्यक्रम का समापन29 गुम 28 में संदेश देते वक्ता व प्रार्थना कराते टीम.29 गुम 29 में कार्यक्रम में मौजूद विश्वासी.प्रतिनिधि, गुमलाशहर के लोहरदगा रोड स्थित संत स्टीफन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय यीशु बुलाता है, कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ. इसमें रांची से प्रार्थना भवन की टीम भाग ली. प्रबंधक जबलुस मुरमू के नेतृत्व में प्रभु के प्रार्थना के माध्य से लोगों को सत्य, प्रेम व अच्छाई का संदेश दिया गया. जबलुस ने कहा : आप सभी प्रभु के अनुयायी हैं. आप अच्छे मार्ग पर चलें. आप जिस मार्ग पर चल रहे हैं. वह मार्ग सत्य हो. यीशु के पास आप आइये. यीशु आपका उद्धार करेंगे. जीवन अनमोल है. इसका सही उपयोग करें. बुराई से दूर रहें. दूसरों के लिए भला करेंगे. प्रभु कभी किसी की बुराई नहीं करता. इसलिए आप उनकी स्तुति करें. ईश्वर की स्तुति करेंगे तो वे आपके दुख को दूर करेंगे. आप अगर बीमार हैं, तो प्रभु ठीक करेंगे. लेकिन आपको उनके नजदीक आना होगा. दिल से उन्हें याद करना होगा. प्रभु की प्रार्थना में आप नित्य भाग लें. आप अपने दुख को उनके पास रखें. इससे पहले देर शाम से शुरू हुई प्रार्थना देर रात तक चली. इसमें शामिल लोगों ने प्रभु की प्रार्थना किये. पूरा वातावरण प्रभु के गुणगान व गीत से गूंजता रहा. मौके पर एरियल तिग्गा, अनमोल गुड़िया, दयामनी गाड़ी, अंजली खलखो, उत्तम बेक, निभा कुजूर, प्रेम सिंह, प्रवीण बाड़ा, जकारिया बाड़ा, स्कूल की एचएम सुमिता चटर्जी, राजनील तिग्गा सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola