फूलों की खुशबू से महकेगा वातावरण

फूलों की खुशबू से महकेगा वातावरणएलडीजीए-9 खेत में लगे फूल के पौधे. एलडीजीए-10 फूलों का माला बनाता युवक. लोहरदगा. छठ के मौके पर फूलों की खुशबू से महकेगा लोहरदगा का वातावरण. यह फूल लोहरदगा के मंटू , सचिन, दीपक व उपेंद्र की होगी. इन युवाओं ने सेन्हा प्रखंड के मेढ़ो में लगभग दस एकड़ भूमि […]
फूलों की खुशबू से महकेगा वातावरणएलडीजीए-9 खेत में लगे फूल के पौधे. एलडीजीए-10 फूलों का माला बनाता युवक. लोहरदगा. छठ के मौके पर फूलों की खुशबू से महकेगा लोहरदगा का वातावरण. यह फूल लोहरदगा के मंटू , सचिन, दीपक व उपेंद्र की होगी. इन युवाओं ने सेन्हा प्रखंड के मेढ़ो में लगभग दस एकड़ भूमि पर फूल की खेती की है. अपनी मेहनत के बदौलत उन्होंने बंजर भूमि को फूलों की खेती से सजाया है. दीपावली पर पूरे जिले में इनके फूलों की मांग जबरदस्त रही. अब इनके फूल छठ के मौके पर बाजार में आयेगी. वैसे इन युवाओं के फूलों की बिक्री खेत में ही हो जाती है. खेती की देखभाल के लिए लगभग 100 ग्रामीण हमेशा लगे रहते हैं. बगैर किसी सहायता के इन लोगों द्वारा इतने बड़े पैमाने पर खेती कर एक मिसाल कायम की है. आधुनिक तकनीत से खेती कर इन लोगों ने यह साबित कर दिया है कि यदि इंसान मेहनत करें, तो कुछ भी असंभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










