डायन प्रताड़ना मामले में कार्रवाई नहीं, न्याय की गुहार

डायन प्रताड़ना मामले में कार्रवाई नहीं, न्याय की गुहार
गुमला. कोयंजारा गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगा कर एक परिवार के साथ मारपीट व सामाजिक बहिष्कार की धमकी देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि चार मई को थाना में लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. कार्रवाई नहीं होने से निराश पीड़ित परिवार एक सप्ताह बाद फिर से थाना पहुंचा और न्याय की गुहार लगायी है. मामले में कोयंजारा गढ़टोली निवासी संजय कुल्लू ने बताया कि चार मई को वह अपने पिता बिरसा खड़िया, मां फेतो खड़ियाइन व भाइयों के साथ खेत में हल चला रहा था. इस दौरान गांव के कई लोग लाठी-डंडा, टांगी और बलुआ लेकर पहुंचे और उसके माता-पिता पर जादू-टोना कर लोगों को बीमार करने का आरोप लगाने लगे. विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गयी तथा गांव और समाज से बाहर करने की धमकी दी गयी. पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे वरीय अधिकारियों से शिकायत करेंगे. इस मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है.
पर्स गुम, थाना में सनहा दर्ज
डुमरी. बाघमारा ग्राम निवासी विनय तिर्की ने अपना पर्स गुम होने के संबंध में स्थानीय थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है. आवेदन में विनय तिर्की ने बताया कि बीते आठ मई को वह अपने घर से नौगाई डैम घूमने जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में उनका पर्स कहीं गिर गया. पर्स में उनकी बाइक का आरसी कार्ड, वोटर आइडी कार्ड और एटीएम कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










