भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन कल, अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन कल, अर्जुन मुंडा होंगे शामिल
गुमला. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में व्याप्त कुशासन तथा राज्य में गहराये बिजली व पानी के संकट के विरोध में 13 मई को जिला मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता चंदाली स्थित समाहरणालय के बाहर एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे. प्रदर्शन में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मनिका के पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिले और नगर के सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सभी मंच व मोर्चा के पदाधिकारियों और समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बुधवार सुबह 11 बजे समाहरणालय पहुंच कर इस आंदोलन को सफल बनायें. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की विफलताओं व जनता की समस्याओं को लेकर यह विरोध प्रदर्शन निर्णायक होगा.
विहिप व बजरंग दल की बैठक 17 को
पालकोट. विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल पालकोट के तत्वावधान में 17 मई को एक बैठक रखी गयी है. बैठक दोपहर एक बजे सुग्रीव गुफा (घोड़लता) में आयोजित होगी. प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार गुप्ता और प्रखंड संयोजक रूपेश कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी दायित्ववान गौरक्षा दल कार्यकर्ताओं को इस बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य है. बैठक में संगठन के आगामी कार्यों और गौ रक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










