किशोरी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Published at :11 May 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

किशोरी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन

सिसई. पुसो थाना के गम्हरिया निवासी बंधना उरांव की 15 वर्षीय पुत्री सरोज कुमारी ने रविवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना घाघरा के कापोटोली गांव की है, जहां सरोज अपने नाना-नानी के घर रहा करती थी. जिस समय सरोज ने यह आत्मघाती कदम उठाया, उस वक्त घर में कोई नहीं था. शाम को जब परिजन लौटे, तो उसे फंदे से लटका पाया. परिजन कुछ कर पाते उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. घटना के कारणों के पीछे त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में असफलता की बात कही जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार सरोज जिस युवक से संपर्क में थी, उसका किसी दूसरी युवती से भी संबंध था, जिससे वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी. बताया गया कि वह पिछले तीन दिनों से घर से बाहर थी और रविवार को उसे गांव में घूमते देखा गया था. सरोज की मां के निधन के बाद उसके नाना-नानी ही उसका लालन-पालन कर रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ऑटो पलटा, तीन लोग घायल

गुमला. जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर करीब दो बजे सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. टावर चौक गुमला निवासी सुचिता देवी, सोनी कुमारी और कृष्ण कुमार एक ऑटो पर सवार होकर आंजन धाम से पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे. इस दौरान उनका ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी, जिसे सुन कर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखायी और निजी कार की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल सदर अस्पताल के चिकित्सकों की देख-रेख में तीनों घायलों का उपचार जारी है. पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola