ग्रामीणों ने अपराधी को पीट पुलिस को सौंपा

Published at :15 Nov 2015 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अपराधी को पीट पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने अपराधी को पीट पुलिस को सौंपासिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के वीरु सिम्मी टोली में ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ कर पहले जमकर धुनाई की. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपराधी को पीट पुलिस को सौंपासिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के वीरु सिम्मी टोली में ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ कर पहले जमकर धुनाई की. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक गुल्डा मुंडाटोली निवासी दोमनिक बारला अपने दो साथियों के साथ बीरू सिम्मी टोली पहुंचा. वहां पर लाह की खरीदारी कर रहे राधेश्याम व अशोक प्रसाद से पिस्तौल का भय दिखा कर क्रमश: छह व आठ हजार रुपये लूट लिये. इस बीच उक्त लाह व्यापारियों ने हल्ला मचा दिया. हल्ला सुन कर ग्रामीण इकठ्ठे हो गये और एक अपराधी दोमनिक बारला को धर दबोचा. जबकि अन्य दो अपराधी भागने में सफल रहे. पकड़े गये अपराधी को ग्रामीणों ने जम कर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणविजय शर्मा पुलिस बल के साथ वहां पहुंच उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola